फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Highway Build a proposed tunnel to protect Pagalnala landslide area got a setback

Badrinath Highway: पागलनाला भूस्खलन क्षेत्र से बचाव के लिए में प्रस्तावित टनल बनाने के प्रयास को लगा झटका

Sat, 29 Apr 2023 12:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:06 PM IST
सार

लमेरी से हेलंग के मध्य भूस्खलन व सिकिंग जोन की डीपीआर बनाने का काम मैसर्स वीकेएस इन्फ्रा प्रा. लि. को सौंपा गया था। यहां पहले एक पुल का निर्माण होना था। लेकिन उसकी लागत अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक होने के कारण पुल बनाने का प्रस्ताव रद कर दिया गया।

विज्ञापन
Badrinath Highway Build a proposed tunnel to protect Pagalnala landslide area got a setback
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला भूस्खलन क्षेत्र से बचाव के लिए प्रस्तावित टनल बनाने के प्रयासों को झटका लगा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने जिस एजेंसी को टनल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम दिया, उसने हाथ खड़े कर दिए। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रमुख सचिव लोनिवि को पत्र लिखकर डीपीआर गठन के लिए नई एजेंसी नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

डीएम ने अपने पत्र में कहा है कि लमेरी से हेलंग के मध्य भूस्खलन व सिकिंग जोन की डीपीआर बनाने का काम मैसर्स वीकेएस इन्फ्रा प्रा. लि. को सौंपा गया था। यहां पहले एक पुल का निर्माण होना था। लेकिन उसकी लागत अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक होने के कारण पुल बनाने का प्रस्ताव रद कर दिया गया। मंत्रालय ने टनल निर्माण के विकल्प को देखते हुए एक स्वतंत्र ऑडिटर की तैनाती की। जिसने वहां टनल बनाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्यालय ने क्षेत्र में काम कर रही मैसर्स एनकेजे इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड को टनल निर्माण की डीपीआर बनाने का काम सौंपा। लेकिन डीपीआर परामर्शी ने 20 फरवरी को अनुबंध की शर्तों पर तकनीकी कारणों को बताते हुए टनल की डीपीआर गठित करने से इन्कार कर दिया। डीएम प्रमुख सचिव से टनल निर्माण के लिए नई डीपीआर परामर्शी के चयन के संबंध में निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के लिए 4315 यात्री रवाना, जानें यात्रा से जुड़ी ये पांच काम की बातें

बरसात में हाईवे जाम कर देता है पागलनाला

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला अकसर उफान पर आ जाता है। इससे हाईवे पूरी तरह से जाम हो जाता है। बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा इससे बहुत प्रभावित होती है। हाईवे के बीचोंबीच से गुजरकर यह कुछ दूरी पर अलकनंदा में मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed