फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baby girl fell from wall

नैनीताल में पर्यटकों को आवारा कुत्तों ने दौड़ाया, 20 फुट गहरी खाई में गिरी मासूम

Mon, 24 Jul 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Jul 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
baby girl fell from wall
baby

राजस्थान से घूमने आए एक परिवार पर रविवार सुबह आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। 10 साल की बच्ची कुत्तों से बचने के लिए सड़क किनारे पैरापिट पर खड़ी हुई तो संतुलन खो बैठी और 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


उसके सिर और शरीर में चोट आ गई। अधिक रक्तस्राव से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुरा सागवाड़ा डुंगरपुर राजस्थान के रहने वाले अब्बास फकदीन माउड़ी अपनी पत्नी, बेटी एमतुला और बेटे के साथ 21 जुलाई को नैनीताल घूमने आए थे। वह हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को काठगोदाम से उन्हें राजस्थान के लिए ट्रेन पकड़नी थी। सुबह छह बजे होटल से चैक आउट करके  बस पकड़ने के लिए वह परिवार के साथ रोडवेज स्टेशन की ओर रवाना हुए। होटल से कुछ ही दूर टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचते ही आठ-दस आवारा कुत्तों ने परिवार पर हमला कर दिया। अचानक कुत्ते दस साल की एमतुला पर झपट पड़े।

 

एमतुला डर के कारण सड़क किनारे पैरापिट पर चढ़ गई

baby girl fell from wall

कुत्तों से बचने के लिए एमतुला डर के कारण सड़क किनारे पैरापिट पर चढ़ गई। एमतुला के पिता अब्बास ने बताया कि कुत्ते उस पर झपटने लगे, इससे एमतुला संतुलन खोकर 20 फुट खाई में गिर गई।

माता-पिता के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे गिरीश पंत और बिशन चंद्र पांडे ने अपने वाहन रोके और मदद को दौड़ पड़े। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। वहां से उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए बृजलाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

रेलिंग लगाते तो बच सकता था हादसा
वाहन चालकों और अन्य लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। सुभाष चंद्रा, हितेश साह, मोहन, विवेक, मनोज साह और कान्हा साह ने कहा कि पैरापिट में रेलिंग लगाई जानी जरूरी हो गई है। 
 

घटना दु:खद है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में पालिका आवारा कुत्तों को पकड़कर अन्य स्थानों में नहीं छोड़ सकती है। वर्तमान में पालिका ने ह्ययूमन सोसाइटी संस्था के सहयोग से 836 कुत्तों का बधियाकरण कर दिया है। 
- रोहिताश शर्मा, ईओ नगर पालिका नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed