फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev statement about beef ban.

'कुरान-बाइबिल में कहीं भी नहीं है गोमांस खाने की बात'

Mon, 05 Oct 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 05 Oct 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev statement about beef ban.

योगगुरु बाबा राम देव का कहना है कि कुरान और बाइबिल में कहीं भी गोमांस खाने की बात नहीं लिखी गई है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि जब अखिलेश यादव की सरकार उत्तर प्रदेश में गोहत्या बंद कर सकती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में इस पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा सकते।

ऐसा करने से देश में बड़ा खून-खराबा होने से रुक जाएगा और सांप्रदायिक सद्भावना भी कायम हो जाएगी। देश को गाय की हत्या और मांस के निर्यात से खूनी विकास नहीं चाहिए।
विज्ञापन


रविवार से पतंजलि योग पीठ में प्रारंभ हुए प्रशिक्षण शिविर के दौरान बाबा रामदेव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गोहत्या पर पूरे देश में पाबंदी लगने से देश में धार्मिक उन्माद की घटनाएं स्वत: रुक जाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने गाय ही नहीं, बल्कि बैल तक की हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मुलायम और अखिलेश पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगता है। यदि मोदी गोहत्या निषेध लागू कर दें तो दादरी कांड जैसे झगड़े खत्म हो जाएंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि कुरान या बाइबिल में कहीं भी गोमांस खाने की बात नहीं कही गई है।

महात्मा गांधी ने आजाद भारत को लेकर तीन बड़े सपने देखे थे। पहला सपना गोमांस पर प्रतिबंध के बारे में ही था। वे शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ स्वदेशी लागू करना चाहते थे। दुर्भाग्य से तीनों काम नहीं हो पाए हैं। प्रधानमंत्री चाहें तो इस दिशा में कदम उठा सकते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी पाकिस्तान

baba ramdev statement about beef ban.

बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी देश पाकिस्तान है। विश्व में फैले आतंकवाद के पीछे पाकिस्तान का आतंक कारोबार है। भले ही आज वह खुद आतंकवाद का शिकार हो रहा है लेकिन आतंकवाद का खात्मा वह नहीं कर रहा।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
पतंजलि योग पीठ में राष्ट्रीय एकीकरण एवं विरोध प्रचार के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को प्रारंभ हुआ। इसमें सभी राज्यों से आए योग प्रचारक भाग ले रहे हैं। पांच दिनों तक रामदेव योग के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एकीकरण का मंत्र भी प्रदान करेंगे।

रोजाना छह घंटों तक प्रचारकों को कठिन प्रशिक्षण के दौर से गुजरना पड़ेगा। भारत स्वाभिमान आंदोलन के इन युवाओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा। भारतीय योग को नए मुकाम तक पहुंचाने का काम यहां प्रशिक्षित प्रचारक देशभर में करेंगे। कुछ प्रचारकों को विदेश भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed