{"_id":"c8749cb975352e0186aa24976d1960e2","slug":"baba-rabdev-shivir-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ही लाएंगे देश में क्रांति: बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा ही लाएंगे देश में क्रांति: बाबा रामदेव
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योगपीठ में सात दिवसीय राष्ट्र निर्माण युवा शिविर में स्वामी रामदेव ने कहा कि युवा ही देश में क्रांति लाएंगे।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे विश्व में युवा ही क्रांति लाए हैं। देश को शिखर पर पहुंचाने का काम भी युवाओं ने किया है। आगे भी क्रांतियां युवा ही लाएंगे।
राष्ट्र निर्माण जैसे बड़े लक्ष्यों की पूर्ति के लिए नकारात्मकता को मिटाना होगा। और यह योग और आसनों से संभव है।
संग्रह को प्रवृत्ति समाप्त करनी होगी
रविवार से पतंजलि योगपीठ में प्रारंभ हुए सात दिवसीय राष्ट्र निर्माण युवा शिविर को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि देश की गरीबी, बेरोजगारी, हताशा और निराशा का कारण कुछ लोगों द्वारा किया गया अनावश्यक संग्रह है।
युवाओं को ऐसी भावनाएं जगानी होंगी, ताकि संग्रह की प्रवृत्ति समाप्त हो जाए। पुरुषार्थ के माध्यम से शक्ति जागरण का समय आ गया है। खेती, व्यापार और नौकरी के साथ संस्कार और पुरुषार्थ की बात भी सोचनी पड़ेगी।
विज्ञापन
बाबा नागपाल स्मृति भवन का भूमि पूजन
दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित माधवराव देव ने शिक्षा मंदिर परिसर में कात्यायनी शक्तिपीठ दिल्ली के संत बाबा नागपाल की स्मृति में बनने वाले स्मृति भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। महंत मोहनदास, रामानुज, आशीष गौतम, सुभाष नागपाल, विनोद गांधी आदि अतिथियों ने भाग लिया।
विज्ञापन