फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Awareness program for mother-child protection Get gift voucher for answer correctly Uttarakhand news in hindi

महिलाओं के लिए खुशखबरी: कुछ सवालों के सही जवाब देकर पा सकती हैं गिफ्ट वाउचर, पढ़िए पूरी खबर उठाएं फायदा

Fri, 11 Nov 2022 10:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Nov 2022 10:05 AM IST
सार

राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। जिससे महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधित कुछ सवाल पूछे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। सही जवाब देने वाली महिलाओं को गिफ्ट वाउचर मिलेगा।

विज्ञापन
Awareness program for mother-child protection Get gift voucher for answer correctly Uttarakhand news in hindi
गिफ्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

गर्भवती और पांच साल से कम आयु वाले बच्चे की माताओं को मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी) के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। पहली बार पांच जिलों में एमसीपी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जागरूक करने के बाद मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। जिसमें एमसीपी कार्ड में अंकित स्वास्थ्य जानकारी से संबंधित सवालों का सही जवाब देने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से एक हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग की ओर से गर्भवती व शिशु के जन्म के बाद महिला को एमसीपी कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड में बच्चों के टीकाकरण, बच्चे की आयु के अनुसार वजन, लंबाई, नवजात शिशु की देखरेख, शिशु में निमोनिया समेत अन्य बीमारियों की रोकथाम, गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल के अलावा सरकार की जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाती है लेकिन महिलाओं को कार्ड में दी गई स्वास्थ्य संबंधित जानकारी नहीं होती है।
विज्ञापन

 
पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमसीपी कार्ड जागरूकता कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया। पहले चरण में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और पौड़ी जिले में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जागरूकता के लिए देहरादून शहर के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत समन्वयक, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया जाता है। जो विशेष रूप से मलिन बस्तियों में जाकर महिलाओं को एमसीपी कार्ड के प्रति जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक साल में 40 महिलाओं को दिए जाएंगे गिफ्ट वाउचर 
विभाग की टीम गर्भवती और शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं को एमसीपी कार्ड के बारे में जागरूक करेगी। जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। जिसमें एमसीपी कार्ड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाली महिलाओं को एक हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। 10 हजार की आबादी पर एक साल में 40 महिलाओं को गिफ्ट वाउचर देने का लक्ष्य रखा है। 

ये भी पढ़ें...RTE Admission:  मुफ्त शिक्षा हासिल करने का मिला एक और मौका, शिक्षा विभाग ने फिर शुरू की प्रवेश प्रक्रिया

गर्भवती और शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं को टीकाकरण व शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए नई पहल की शुरुआत की जा रही है। इससे प्रसव से पूर्व देखभाल और जन्म के बाद शिशु के स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं में जागरूकता आएगी। - डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed