फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission under RTE Another chance to get free education children Uttarakhand news in hindi

RTE Admission: मुफ्त शिक्षा हासिल करने का मिला एक और मौका, शिक्षा विभाग ने फिर शुरू की प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 11 Nov 2022 09:22 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Nov 2022 09:22 AM IST
सार

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि आरटीई में दाखिलों के लिए एक मौका और दिया गया है। आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट rte121c-ukd.in पर भी जानकारी दी गई है। ऐसे अभिभावक आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Admission under RTE Another chance to get free education children Uttarakhand news in hindi
शिक्षा का अधिकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा हासिल करने के लिए सरकार की ओर से एक ओर मौका दिया गया है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अभिभावक निजी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले करा सकते हैं। पहले चरण की लॉटरी संपन्न होने के बाद सीटें बचने पर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन


आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत कोटा गरीब बच्चों के लिए आरक्षित होता है। योजना के तहत इन गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा आठ तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है। ऐसे में जो परिवार अपने बच्चों का प्रवेश कराने से वंचित रह गए हो वह आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ विद्यालय चुनने का विकल्प भी दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड के बाद जागी पुलिस, प्रदेश में 5,496 होटल और रिजॉर्ट का किया सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सभी दस्तावेज खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराने होंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि आरटीई में दाखिलों के लिए एक मौका और दिया गया है। आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट rte121c-ukd.in पर भी जानकारी दी गई है। ऐसे अभिभावक आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 01140845192 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed