फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Auto driver robbed young man with friend

ऑटो चालक निकला लुटेरा

Thu, 12 Sep 2013 08:58 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Sep 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
Auto driver robbed young man with friend

हरिद्वार बाईपास मार्ग पर बेखौफ ऑटो चालक और उसके दो अन्य साथियों ने एक युवक से मारपीट कर उसकी नकदी और सामान लूट लिया। युवक को अधमरी हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लूट की वारदात मंगलवार रात हरिद्वार बाईपास पर मंसा देवी के समीप हुई।
विज्ञापन


पीड़ित डीकालू दोरा पुत्र डिवानमुखी दोरा निवासी कोटी कालोनी, टिहरी गढ़वाल ने तहरीर बताया कि वह देर रात हरिद्वार से एक ऑटो में सवार होकर ऋषिकेश आ रहा था। रायवाला बाजार क्षेत्र में ऑटो चालक ने उसे दूसरे ऑटो में बैठा दिया। उस ऑटो में पहले से दो युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो जैसे ही मंसा देवी क्षेत्र में पहुंचा। चालक ने कहा कि इससे आगे नहीं जाएगा, जो किराया तय हुआ है वह उसे दे दे। युवक ने बीच रास्ते में छोड़ने पर विरोध जताया तो ऑटो चालक और उसके दो अन्य साथियों ने उसका पर्स और जेब में रखी 30 हजार रुपये की नकदी छीन ली। पर्स में करीब 15 सौ रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात थे।

पीड़ित ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और सड़क पर फेंककर चल दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऑटो चालक सचिन समेत उसके दो अन्य साथी सचिन और राहुल पता अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऐसे पता चले बदमाशों के नाम
पीड़ित ने बताया कि हरिद्वार से उसने ऋषिकेश तक ऑटो संख्या यूके07एचसी-1291 350 रुपये में बुक किया था। मगर, पहले चालक ने उसे रायवाला में उतार दिया और यहां से दूसरे ऑटो संख्या यूके07 टीसी-2722 में बैठा दिया।


पहले चालक ने दूसरे चालक को ऋषिकेश तक 50 रुपये किराया देने को कहा। बकौल डीकालू ऑटो चालक अपना नाम सचिन बता रहा था। बातचीत में वह ऑटो में पहले से सवार युवकों को सचिन और राहुल नाम से पुकार रहा था। उसने उनके नाम याद रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed