{"_id":"8d598c49cae336cfd7504c27846f2b8d","slug":"assembly-session-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजा मासूम से दुष्कर्म का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजा मासूम से दुष्कर्म का मामला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jan 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 जनवरी के बाद 20 जनवरी को देहरादून में शुरू हुए विधानसभा सत्र में पहले दिन हरिद्वार के गांव फेरुपुर में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का मामला गूंजा।
विज्ञापन
न्याय दिलाने का आश्वासन
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, पुष्कर सिंह धामी ने मामला उठाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में 15 दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन भर मिल रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, पर्यटकों के सामने खुली उत्तराखंड सरकार की पोल
विज्ञापन
सभी ने मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की। विपक्ष ने कार्यस्थन प्रस्ताव के तहत इस मामले को सदन में उठाना चाहा जिस पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने नियम-58 के तहत इसे शामिल कर लिया।
संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश ने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि ब्लाइंड केस होने की वजह से खुलासे में मुश्किलें आ रही हैं। आरोपियों की डीएनए जांच कराई जा रही है। अगर सीबीआई जांच की भी आवश्यकता पड़ी तो कराई जाएगी।
पढ़ें, मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....
दोपहर को पीड़िता के माता-पिता विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री विजय बहुगुुणा से मिलकर उन्होंने न्याय और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
गन्ना किसानों को बकाया भुगतान न होने का मामला
गन्ना किसानों को बकाया भुगतान न होने का मसला उठाते हुए विपक्ष ने सरकार को घेरा। कार्यस्थगन के प्रस्तावों में हरिद्वार शहर विधायक और पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकारी घोषणाओं के बावजूद गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है।
तस्वीरों में देखें, बर्फ में ऐसी अठखेलियां देखी है कहीं...
अब सरकार ने किसानों को दो किस्तों में भुगतान करने की बात कह रही है। इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मदन कौशिक की बात का समर्थन रानीपुर बीएचईएल विधायक आदेश चौहान ने किया।
गन्ना मंत्री एसएस नेगी ने कहा कि चीनी का बाजार मूल्य कम हो रहा है और गन्ने के भाव बढ़ रहे हैं। ऐसे में चीनी मिलों का घाटा बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि गन्ना किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाए।
पढ़ें, मांओं ने बेटी के लिए बदल डाली परंपरा
चीनी मिलों को बंद होने से बचाने के लिए ही पहले चरण में 260 रुपए और बाद में बकाया धनराशि देने का आदेश जारी किया गया है।
अगर 15 दिनों में फेरुपुर में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा नहीं हुआ तो सीबीआई से जांच कराई जाएगी।
- मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा