फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Recruitment 1000 youth from Pithoragarh reach Tanakpur-Haldwani in 200 buses and 300 taxis

Army Recruitment: सीट के लिए मारामारी, पिथौरागढ़ से 200 बसों, 300 टैक्सियों से 11000 युवा टनकपुर-हल्द्वानी गए

Wed, 20 Nov 2024 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2024 09:44 PM IST
सार

बुधवार सुबह पांच बजे से ही भर्ती में शामिल होकर युवाओं के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। भर्ती स्थल से युवाओं को एपीएस के पास बनी पार्किंग तक वाहनों से लाया गया।

विज्ञापन
Army Recruitment 1000 youth from Pithoragarh reach Tanakpur-Haldwani in 200 buses and 300 taxis
बसों से रवाना हुए युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए पहुंचे और वापस लौटने वाले युवाओं को वाहनों की कमी नहीं खली। प्रशासन की ओर से युवाओं की आवाजाही के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की गई। 200 बसों और 300 टैक्सियों से 11,000 से अधिक युवाओं को टनकपुर, हल्द्वानी रवाना किया गया। एपीएस तिराहे पर बनी पार्किंग में युवाओं की खासी भीड़ जुटी रही। बस, टैक्सियों में चढ़ने के के लिए युवाओं को खाशी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


बुधवार सुबह पांच बजे से ही भर्ती में शामिल होकर युवाओं के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। भर्ती स्थल से युवाओं को एपीएस के पास बनी पार्किंग तक वाहनों से लाया गया। यहां से रोडवेज और निजी बसों के अलावा टैक्सी से युवाओं को हल्द्वानी, टनकपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन


Army Recruitment: अव्यवस्थाएं पड़ी भारी...युवाओं का सेना में जाने का टूटा सपना, भर्ती में शामिल हुए बिना लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक हल्द्वानी और टनकपुर से पिथौरागढ़, हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली और रामनगर डिपो की 60 से अधिक बसें भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को लेकर पहुंचीं। देर रात तक भी युवाओं के लौटने और आने का सिलसिला जारी रहा। एपीएस के पास युवाओं की खासी भीड़ जुटी रही। सीट पाने के लिए कई युवा खिड़कियों से बसों में घुसते नजर आए। डीएम विनोद गोस्वामी और एसपी रेखा यादव व्यवस्थाओं को परखने मौके पर पहुंचे।

व्यवस्था में जुटी रही एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस और राजस्व पुलिस
भर्ती स्थल से लेकर पार्किंग तक युवाओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस और राजस्व पुलिस जुटी रही। एसपी रेखा यादव ने स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बताया कि यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ एसएसबी, आईटीबीपी जवानों को तैनात किया गया है। कहा कि पुलिस भर्ती रैली को सफल बनाने में पूरा सहयोग कर रही है।

स्कूलों और होटलों में युवाओं को मिला ठिकाना
युवाओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने उनके ठहरने के लिए 20 से अधिक स्कूलों का अधिग्रहण किया है। कुछ होटल स्वामियों ने भी युवाओं के लिए अपने होटलों में व्यवस्था की है। ऐसे में युवाओं को स्कूलों और होटलों में ठिकाना मिलने से राहत मिली। उन्हें खुले आसमान के नीचे रात नहीं बितानी पड़ी। युवाओं ने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया।  

रोडवेज बस में यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल
भर्ती रैली में युवाओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों में आम यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी। बुकिंग कराकर यात्री संबंधित रोडवेज बस में यात्रा करने के लिए एपीएस पहुंचे लेकिन वहां उन्हें बुकिंग कैंसिल का मैसेज मिला।

एपीएस पहुंचे नगर के दीपेश ने बताया कि उन्होंने दिल्ली जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। बुकिंग कैंसिल हो गई। बुकिंग कराकर अन्य यात्री भी बस पकड़ने के लिए एपीएस पहुंचे थे। हालांकि रोडवेज ने उन्हें अन्य बसों से टनकपुर तक भेजा। इसके लिए ऑफलाइन टिकट बनाए गए। 

भर्ती रैली में शामिल युवाओं के ठहरने के लिए स्कूलों का अधिग्रहण किया गया है। उन्हें लाने और वापस छोड़ने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था है। युवाओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed