फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anukriti gusain on new women cover page

मुंबई की 'न्यू वूमेन' बनीं उत्तराखंड की अनुकृति गुसांई

Mon, 02 Feb 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लैंसडौन
ब्यूरो/अमर उजाला, लैंसडौन Updated Mon, 02 Feb 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
anukriti gusain on new women cover page

मॉडलिंग के क्षेत्र में जलवा बिखेर चुकी उत्तराखंडी बाला अनुकृति गुसांई अब नए अंदाज में नजर आ रही है। मुंबई की मशहूर पत्रिका न्यू वूमेन के फरवरी अंक के कवर पेज पर अनुकृति की फोटो छापी है। यही नहीं मेरी सहेली पत्रिका के मार्च अंक के कवर पेज पर अनुकृति का ही चेहरा होगा।

विज्ञापन


लैंसडौन निवासी मिस इंडिया नार्थ रह चुकी अनुकृति राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रही है। कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए विशेष पहचान बना चुकी अनुकृति अब नए अंदाज में सामने आने लग गई है।
विज्ञापन


जिस न्यू वुमैन पत्रिका के कवर पेज पर उसे स्थान मिला है और मेरी सहेली मासिक पत्रिका के मार्च अंक के कवर पेज पर भी अनुकृति का ही चेहरा प्रस्तावित है यह दोनों पत्रिकाएं ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी संपादित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूम चैनल पर एंकरिंग

anukriti gusain on new women cover page

वहीं दूसरी ओर जूम चैनल पर शाम सात बजे आने वाले प्लानेट बालीवुड में अनुकृति ने एंकरिंग शुरू कर दी है। पांच फरवरी की शाम को वह बालीवुड की खबरों के साथ एंकरिंग करती नजर आएगी।

अनुकृति गुसांई मिस इंडिया नार्थ में प्रथम स्थान पर रही थी। मिस इंडिया प्रतियोगिता में वह चौथे और अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस एशिया पेसिफिक में भी प्रथम चार में स्थान बनाया था। अनुकृति ने बताया कि पहले उसका ध्यान पढ़ाई पूरी करने पर था।

इस साल उसने डीआईटी देहरादून से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी कर ली है। कुछ फिल्मों के आफर भी उसके पास आए थे। लेकिन वह पहले खुद को स्थापित करना चाहती है। बेहतर फिल्मों के आफर आने पर वह इसमें भी विचार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed