फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   announcement on vijay diwas

विजय दिवस पर भी छाया रहा मोदी फैक्टर

Tue, 17 Dec 2013 10:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Dec 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
announcement on vijay diwas

सेना में जाने वाले उत्तराखंड के युवाओं की राह अब और आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की गर्जना से परेशान कांग्रेस ने दिए जवाब

युवाओं को अधिक अवसर मिले इसके लिए प्रदेश सरकार ने दो और प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की है। साथ ही रुद्रप्रयाग में बनने वाले सैनिक स्कूल के लिए दस करोड़ रुपए की व्यवस्था भी कर दी गई है।
विज्ञापन


सरकार पूर्व सैनिकों पर दिल खोलकर मेहरबान
पांच करोड़ रुपए सैनिक पुनर्वास कल्याण और पांच करोड़ उपनल देगा। सरकार की इस मेहरबानी को मोदी की शंखनाद रैली का असर भी कहा जा रहा है। विजय दिवस पर प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों पर दिल खोलकर मेहरबान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, शादी में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में युवाओं को सेना में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए रुद्रप्रयाग और पौड़ी में दो नए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। वर्तमान में देहरादून और अल्मोड़ा में ऐसे प्रशिक्षण केंद्र हैं।

एकमुश्त सहायता देने की भी घोषणा
इसके अलावा एनडीए, ओटीए सहित अन्य माध्यमों से सेना में प्रवेश के लिए कोचिंग लेने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को सरकार अब दस हजार रुपए एकमुश्त सहायता देने की भी घोषणा की गई है। पहले यह पांच हजार थी।


पढ़ें, आपदाः 6 माह बाद अपनी जमीन पर 'रिफ्यूजी' हैं लोग

उच्च शिक्षा में जाने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को अब छह हजार की जगह 12 हजार रुपए की स्कॉलरशिप एकमुश्त दी जाएगी। शहीद सैनिकों की विधवाओं को पुनर्विवाह के लिए दी जाने वाली 50 हजार की राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है।

शहीद सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए दी जानी वाली 30 हजार रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया। प्रदेश के एनडीए कैडेट को 500 रुपए की जगह अब एक हजार रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा।

आदेश जारी

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स से मुक्त करने, सैनिक विधवाओं को आवासीय सहायता एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपए करने और हर जिले में पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सोमवार को की गई घोषणाओं के आदेश भी जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed