{"_id":"63330b1ea1e3815cb54967e9","slug":"ankita-bhandari-murder-case-sit-team-doing-investigation-in-vanantra-resort","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: वनंत्रा रिजॉर्ट से एसआईटी की टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: वनंत्रा रिजॉर्ट से एसआईटी की टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी
Tue, 27 Sep 2022 08:14 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:14 PM IST
सार
एसआईटी टीम ने करीब एक घंटे तक रिजॉर्ट को खंगाला। शाम को 6:20 पर टीम वापस लौट गई। लेकिन करीब 6:30 बजे टीम एडीजी वी मुरुगेशन और फॉरेंसिक टीम के साथ वापस लौटी। एडीजी की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने रिजॉर्ट से कुछ महत्वपूर्ण सैंपल लिए।
विज्ञापन
वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंची एसआईटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी प्रभारी पी रेणुका देवी टीम के साथ वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंचीं। टीम फैक्टरी के रास्ते से रिजॉर्ट में दाखिल हुई। टीम ने रिजॉर्ट और फैक्टरी के अंदर जांच की। एसआईटी प्रभारी ने बताया कि टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीसीटीवी फुटेज और फोन रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: अंकिता के पिता को विनोद आर्य पर शक, बोले-गिरफ्तार करो वरना वो सारे सबूत मिटा देंगे और...
विज्ञापन
बताया कि अगर मृतका का मित्र महत्वपूर्ण गवाह है तो उनसे भी पूछताछ की जाएगी। रिजॉर्ट में काम करने वाले पुराने लोगों से भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जल्द ही उनसे भी पूछताछ की जाएगी। घटना के दिन आरोपी जिस मोटरसाइकिल और स्कूटी से गए थे एसआईटी ने उसको बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: वनंत्रा रिजॉर्ट पर अब जांच का शिकंजा, इन सवालों के जवाब तलाशेगी जांच कमेटी
एसआईटी टीम ने करीब एक घंटे तक रिजॉर्ट को खंगाला। शाम को 6:20 पर टीम वापस लौट गई, लेकिन करीब 6:30 बजे टीम एडीजी वी मुरुगेशन और फॉरेंसिक टीम के साथ वापस लौटी। एडीजी की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने रिजॉर्ट से कुछ महत्वपूर्ण सैंपल लिए। करीब 45 मिनट बाद टीम फिर लौट गई।
Ankita Murder Case: पुलकित के फोन से खुल सकते हैं कई राज! अगर पानी में गिरा तो कैसे होती रही थी बात...
एडीजीपी ने बताया कि मामले में मीडिया और अन्य माध्यमों से मिलने वाली जानकारी को जांच में शामिल किया जा रहा है। अभी जांच चल रही है तो टीम बार-बार घटना स्थलों का निरीक्षण करेगी। पूछताछ और साक्ष्य को एकत्र करना भी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की रिमांड ली जाएगी। बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।