{"_id":"7445b974653b80c1b9805625b218a2ac","slug":"anand-rawat-will-tell-public-problem-to-cm-harish-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए पिता पर दबाव बनाएंगे CM सुपुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए पिता पर दबाव बनाएंगे CM सुपुत्र
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे अब जनता के लिए उन पर दबाव बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव आनंद सिंह रावत ने कहा कि वे जनसमस्याओं के निराकरण के लिए न सिर्फ मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराएंगे, बल्कि उन पर दबाव भी बनाएंगे। यह बात आनंद सिंह रावत ने हाथीबड़कला नया गांव में कांग्रेस के बातचीत कार्यक्रम में कही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गोर्खा समाज की ओर से आयोजित बातचीत कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों में आरक्षण, परिवहन सुविधा सहित कई समस्याएं गिनाईं। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोर्खा विकास परिषद की घोषणा की थी, जो अब तक पाइप लाइन से बाहर नहीं निकल पाई है।
विज्ञापन
वे लोग मुख्यमंत्री आवास से दो किलोमीटर की दूरी पर हैं, इसके बावजूद कई तरह की समस्याओं से घिरे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोर्खा प्रकोष्ठ डीबी क्षेत्री, प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, ग्राम प्रधान ज्योति, शमशेर सिंह शाही, मनोज थापा, दीपक गुरुंग, अनिल बसनेत, राजीव थापा, बीना शाही, पूनम गुरुंग, पूजा नेगी, सरोज गुरुंग, ओम बहादुर गुरुंग, श्याम क्षेत्री, महेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पुलिस में भ्रष्टाचार होगा खत्म
प्रदेश कांग्रेस महासचिव आनंद रावत ने कहा कि सरकार अलग से पुलिस में महिलाओं की भर्ती करने जा रही है। गोर्खा समाज की महिलाओं को भर्ती के लिए आगे आना चाहिए। उनके आने से पुलिस में जो थोड़ा बहुत भ्रष्टाचार है वह खत्म हो जाएगा।