फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   amit shah in haldwani visit

देवभूमि में नहीं जीते तो जीत का कोई मतलब नहीं: अमित शाह

Mon, 27 Jun 2016 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jun 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
amit shah in haldwani visit
amit shah in haldwani - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में एक साथ चुनाव होगा। यदि देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा नहीं जीती तो देश में अन्य जगह की जीत कोई मायने नहीं रखती और देवभूमि को जीतने का मूल मंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर भी जमकर प्रहार किया। आरोप लगाया कि इस सरकार ने आकाश से लेकर पाताल तक घोटाले किए हैं।

विज्ञापन


नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में रविवार को पार्टी की प्रांतीय परिषद बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने  साफ कहा कि 2017 के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायकों के संबंध में उन्होंने साफ कहा कि भीतर-बाहर के झगड़े का कोई मतलब नहीं। 2017 में भाजपा उसी पर दांव खेलेगी जिसकी जीत सुनिश्चित लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर आए इन पूर्व विधायकों को अपनाने में संकोच न करें। इन विधायकों ने भ्रष्टाचार का साथ न देने के लिए भाजपा का दामन थामा है। शाह ने यह भी साफ कर दिया कि  भाजपा की निगाह 2019 के लोकसभा चुनाव पर है और इस चुनाव में जीत की राह इन्हीं दो राज्यों से होकर गुजरती है। यहां नहीं जीतते हैं तो किसी जीत का महत्व नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए शाह ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि यहां बदरीनाथ, केदारनाथ और हरिद्वार में गंगा मैया के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में विपक्ष की कमजोरी या समाचार पत्रों के समर्थन से जीत नहीं मिलेगी बल्कि यहां जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में 1600 राजनीतिक दल हैं लेकिन भाजपा सबसे अलग है।

श्री शाह ने बताया कि वह पहले गुजरात के नारायणपुरा अहमदाबाद के बूथ इंचार्ज थे। पार्टी में समर्पण भावना से काम करने पर उनको आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का ओहदा मिला है। एक घोड़े का उदाहरण देते हुए अमित शाह ने कहा कि जीत की नाल बूथ इंचार्ज को ठोकनी है। यदि नाल बूथ इंचार्ज ने ठोक दी तो जीत को कोई नहीं रोक सकता है। इस बीच, अमित शाह के कहने पर प्रांतीय परिषद के सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्पण भाव से काम करने का संकेत दिया।

पार्टी की जीत को कोई नहीं रोक सकता

amit shah in haldwani visit
amit shah in haldwani - फोटो : amar ujala

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि आप लोग तैयार हैं तो पार्टी की जीत को कोई नहीं रोक सकता है। जीत मिलेगी तो पार्टी कार्यकर्ता का भी मान बढ़ेगा। शाह ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी करीब 2000 की है। इसमें 2000 और जुड़ भी जाते हैं तो फर्क क्या पड़ता है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आकाश से पाताल तक घोटाले किए। आकाश में बेस्टलैंड और एयर इंडिया घोटाला, जमीन पर आदर्श सोसायटी-सीडब्लूजी घोटाला, पनडुब्बी घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया। लेकिन भाजपा के दो साल के कार्यकाल में कोई घोटाला नहीं हुआ। पहले यूपीए सरकार का हर मंत्री खुद को प्रधानमंत्री समझता था, तब प्रधानमंत्री को लोग प्रधानमंत्री नहीं मानते थे।

नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। यूएनओ से जुड़े दुनिया के 173 देशों ने भारत के योग का समर्थन किया। चीन से ज्यादा जीडीपी भारत की है। मुद्रा भंडार और विदेशी निवेश प्रधानमंत्री की नीतियों के चलते बढ़ी है। दो साल की सरकार के दौरान चुनाव में महाराष्ट्र और असोम में पहली बार पार्टी के सीएम बने।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार भाजपा का उप मुख्यमंत्री बना। हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में जीत हासिल हुई। अब उत्तराखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि बिहार और दिल्ली में बेशक चुनाव हारे पर भाजपा का वोट प्रतिशत घटा नहीं।
 उन्होंने कहा कि स्टिंग में आया कि प्रदेश के सीएम ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए पांच पांच करोड़ विधायकों में बांटे। जिन विधायकों ने पैसा ठुकरा दिए, वे भाजपा के साथ साथ आ गए। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार प्रदेश का विकास कैसे करेगी।          

अजय भट्ट के अध्यक्ष बनने पर लगी मुहर
भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ठीक 11 बजे पहुंचे। बैठक में अजय भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वीकार किए जाने की औपचारिकता पूरी की गई। निवर्तमान अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने अजय भट्ट को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सदन में रखा। इस प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए तीरथ सिंह रावत ने अध्यक्ष पद पर बिताए गए तीन साल में अर्जित उपलब्धियों का जिक्र किया। वर्तमान अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा को संकेत मिल गया है। 2017 का चुनाव भाजपा जीतेगी। 

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed