{"_id":"a2385f62bb6b4611657e2b5af0f2a4a5","slug":"all-vegetables-is-costli","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटस के हिसाब से घट-बढ़ रहे सब्जियों के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटस के हिसाब से घट-बढ़ रहे सब्जियों के रेट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Nov 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों की भरपूर आवक के बावजूद कृत्रिम महंगाई ने शहरवासियों को तंग किया हुआ है। ठेली वाले, खुदरा विक्रेता मार्जिन बढ़ाकर लूटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिहायशी इलाकों के स्तर के लिहाज से वह अपना मार्जिन तय कर रहे हैं। उधर, लोगों के आंसू निकालने के बाद प्याज के भावों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
इसकी आवक 448 क्विंटल रही। थोक भाव 35 से 50 रुपए के बीच है। टमाटर में अलबत्ता कुछ उछाल दर्ज किया गया। इसकी आवक 69 क्विंटल रही।
थोक भाव 20 रुपए से 30 रुपए के बीच बना हुआ है। अदरक की आवक 54 क्विंटल दर्ज हुई। इसके भाव 20 से 50 रुपए के बीच बने हुए हैं, वहीं हरी मिर्च 30 क्विंटल के आस-पास पहुंची। इसके भाव 16.50 से लेकर 25 रुपए के बीच हैं।
अब स्थिति सामान्य
दिवाली के बाद अब सब्जियों की आवक और कीमत दोनों सामान्य बने हुए हैं। टमाटर में हल्की सी बढ़ोत्तरी है, लेकिन एक-दो दिन में भी इसमें सुधार के आसार हैं।
- विजय थपलियाल, सचिव, मंडी समिति
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...