फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akhilesh Yadav reached Dehradun airport with his chacha ashes, will immerse them in Ganga tomorrow

Dehradun : चाचा की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव, आज पवित्र गंगा में करेंगे प्रवाहित

Wed, 15 Jan 2025 12:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2025 12:06 AM IST
सार

अखिलेश बुधवार को 11 बजे हरिद्वार में अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। अखिलेश के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached Dehradun airport with his chacha ashes, will immerse them in Ganga tomorrow
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर लखनऊ से देहरादून और फिर हरिद्वार पहुंचे। अखिलेश बुधवार को 11 बजे हरिद्वार में अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। अखिलेश व उनके परिवार के अन्य लोग लखनऊ वाली इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3:55 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को विधि विधान के साथ वह अपने चाचा की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। जिस स्थान पर मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया गया था, उसी स्थान पर राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफल, मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार में राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद अखिलेश यादव वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लखनऊ रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed