फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ajay Bhatt meeting with uttarakhand BJP MP.

बजट सत्र से पहले उत्तराखंड के सांसदों ने बनाया प्लान

Wed, 24 Feb 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ajay Bhatt meeting with uttarakhand BJP MP.

भाजपा में इस बार नई शुरूआत हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने उत्तराखंड के पार्टी सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक कर राज्य से जुड़े किन मुद्दों संसद में उठाना है, उन पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि केंद्र जिन योजनाओं में भरपूर पैसा दे रहा है, उनकी जानकारी सांसदों को होनी चाहिए, ताकि जनता को केंद्र केप्रयासों का पता चल सके।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट देर शाम दिल्ली पहुंचे और पांचों लोकसभा सदस्यों बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा व मालाराज्य लक्ष्मी शाह व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के साथ बैठक की।
विज्ञापन


नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बजट सत्र से पहले सांसदों व केंद्रीय पदाधिकारियों से मश्विरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र द्वारा दी गई मदद को सामने लाने की तैयारी
सूत्र बताते हैं कि भट्ट ने केंद्र द्वारा राज्य को सड़कों के लिए दिए गए धन, ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत दिए 18 हजार करोड़, एलईडी बल्ब वितरण कार्यक्रम, पीएमजीएसवाई, आदि के माध्यम से जो मदद की जा रही है, उसकी सांसदों को जानकारी हो और इस जानकारी को जनता तक पहुंचाया जाए।

बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि पिछले दिनों केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने टिहरी झील के लिए 140 करोड़ रुपए दिए और तमाम पोस्टर व होर्डिंग पर केवल मुख्यमंत्री के चित्र लगे थे। इसलिए केंद्र जो पैसा दे रहा है, उसकी मॉनिटरिंग भी करे तभी राज्य में भाजपा को फायदा होगा।


अधूरे प्रोजेक्ट रखें जाएंगे सामने
अध्यक्ष ने सांसदों को संसद के बजट सत्र में उत्तराखंड में अधूरे पड़े रेलवे के प्रोजेक्ट आदि मुद्दे रखे जाए, ताकि राज्य को फायदा हो, क्योंकि विस चुनाव से पहले यह आखिरी बजट है। सांसदों ने भी राज्य विधानसभा के बजट सत्र के लिए कुछ टिप्स अध्यक्ष को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed