फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer recruitment exam: After Chamoli today Rudraprayag and Pauri youth will be recruited Uttarakhand news

Agniveer Recruitment: चमोली के युवाओं ने दिखाया दम...आज रुद्रप्रयाग और पौड़ी के युवाओं की होगी भर्ती

Fri, 13 Dec 2024 09:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Dec 2024 09:42 AM IST
सार

Agniveer Recruitment Exam: आज शुक्रवार को रुद्रप्रयाग और पौड़ी के युवाओं की भर्ती होगी। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों के युवा भर्ती में भाग ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को चमोली जिले के युवाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
Agniveer recruitment exam: After Chamoli today Rudraprayag and Pauri youth will be recruited Uttarakhand news
Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala Graphics

विस्तार

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चमोली जिले के युवाओं ने दौड़ में दम दिखाया। भर्ती परीक्षा में चमोली जिले के 1672 में से 1417 युवाओं ने प्रतिभाग किया। वहीं, भर्ती को लेकर पुलिस और यातायात पुलिस अलर्ट रही। भर्ती केंद्र के आसपास जाम न लगे इसे लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

रुड़की में 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती चलेगी। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों के युवा भर्ती में भाग ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को चमोली जिले के युवाओं ने भाग लिया। भर्ती केंद्र पर बुधवार रात 12 बजे से ही युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। तीन बजे तक युवाओं को प्रवेश दिया गया। इसके बाद युवाओं ने दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में दम दिखाया। भर्ती में चमोली जिले के 1672 युवाओं को भाग लेना था लेकिन 1417 युवा ही शामिल हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आगाज, देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स ले रहे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पौड़ी गढ़वाल जिले के 1537 और रुद्रप्रयाग के 1019 युवाओं के लिए भर्ती होगी। दोनों जगहों से भर्ती में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में युवा रुड़की पहुंच गए। इस दौरान होटल फुल रहे। जबकि कई युवा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई धर्मशाला में ठहरे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed