फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four day World Ayurveda Congress in Uttarakhand six thousand delegates participating

Uttarakhand: प्रदेश में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आगाज, देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स ले रहे भाग

Fri, 13 Dec 2024 09:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Dec 2024 09:18 AM IST
सार

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस नवीन विचारों, प्राचीन संस्कृति और नवाचारों का संगम साबित होगी।

विज्ञापन
Four day World Ayurveda Congress in Uttarakhand six thousand delegates participating
देहरादून में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आगाज हो गया। जिसमें देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स भाग ले रहे हैं। पहले दिन 50 सत्रों में विशेषज्ञों ने शोध पत्र पेश कर आयुर्वेद चिकित्सा पर मंथन किया। सम्मेलन में 54 देशों के 350 से अधिक डेलीगेट्स पहुंचे है।

विज्ञापन


वहीं, आयुर्वेद एक्सपो में देश भर से नामी आयुर्वेद फार्मा कंपनियों ने अपनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। जहां पर आम लोग आयुर्वेद की जानकारी ले रहे हैं। आयुष मंत्रालय के सहयोग से पहली बार उत्तराखंड विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें...Uttarakhand: नगर निकाय चुनाव...अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही तैयारी, 20 जनवरी तक चुनाव होने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जानने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। चार दिवसीय सम्मेलन में विशेषज्ञों की ओर से 600 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाने हैं। परेड ग्राउंड में अलग-अलग सत्रों के लिए आठ हॉल बनाए गए। जहां पर पहले दिन 50 सत्रों में 350 विशेषज्ञों ने शोध प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed