रुड़की: कांवड़ पर पत्थरबाजी के बाद बवाल, सांप्रदायिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर सालियर की ओर जा रही डाक कांवड़ पर एक समुदाय के लोगों की ओर से पत्थरबाजी कर दिए जाने से रुड़की में सांप्रदायिक तनाव हो गया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
कलियर निवासी कुछ लोग हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे कांवड़िए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रामपुर चुंगी से गुजर रहे थे।
इसी दौरान समीप ही स्थित एक धार्मिक स्थल में मौजूद कुछ लोगों ने कांवड़ पर पत्थरबाजी कर दी। जिससे माहौल बिगड़ गया और घटना ने सांप्रदायिक रूप अख्तियार कर लिया। दोनों समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई।
विधायक के समझाने के बाद फिर घेरा
सूचना पर विधायक फुरकान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बमुश्किल मामला शांत होने के बाद कांवड़ आगे बढ़ी तो कुछ दूर आगे चलकर फिर से कुछ लोगों ने कांवड़ियों को घेर लिया। इस पर तनाव बढ़ गया।
पहुंची एसएसपी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बताया गया है दोनों पक्षों की ओर से फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, कोतवाली प्रभारी सिविल लाइंस और कोतवाली प्रभारी गंगनहर सहित पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला।
पुलिस कांवड़ को वहां से निकालने का प्रयास करने लगी। लेकिन, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस आरोपों को निराधार बता रही है।
स्थिति नियंत्रण में
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। तनाव को देखते हुए सालियर सहित आसपास के गांवों में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। नारसन बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्क कर दिया गया है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।