फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after marriage bride run with her lover.

प्रेम दीवानीः दिन में की शादी, रात को प्रेमी संग भागी

Wed, 24 Dec 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 24 Dec 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
after marriage bride run with her lover.

सोमवार रात उत्तराखंड के हल्द्वानी में शादी के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। भोटिया पड़ाव पुलिस के हस्तक्षेप करने पर प्रेमी युगल रामनगर से लौटकर पुलिस चौकी पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमी के पिता ने जहर खा लिया।

विज्ञापन


वह बेटे के शादीशुदा लड़की को भगाने से क्षुब्ध था। प्राथमिक इलाज के बाद वह ठीक हैं। अमृतसर पंजाब निवासी एक युवक हल्द्वानी स्थित आवास विकास कालोनी की एक युवती से शादी के लिए परिवार समेत आया था।
विज्ञापन


उसके आवास विकास कालोनी मौसा के घर से बारात युवती के घर गई और शादी के बाद बारात विदा भी हो गई। रात को दुल्हन ने अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात की। परिवार के सदस्य जब पौने एक बजे सोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बाइक से भाग निकली। देर रात दुल्हन के भागने की सूचना भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी गई।

चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने फोन कर प्रेमी से बात की तो पुलिस की आवाज सुनते ही प्रेमी दुल्हन को लेकर सुबह भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गया।

घटना के बाद प्रेमी के पिता ने खाया जहर

after marriage bride run with her lover.

युवती का प्रेमी गौलापार का रहने वाला है। जानकारी मिलने पर प्रेमी के पिता ने क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। बाद में पुलिस ने दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने लड़की को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया और प्रेमी को भी छोड़ने के निर्देश दिए।

वर पक्ष ने मांगा हर्जाना

दुल्हन के शादी की रात ही प्रेमी संग फरार होने से वर पक्ष खासा नाराज हो गया। भोटिया पड़ाव चौकी में वर पक्ष ने दुल्हन के पिता से एक लाख 20 हजार रुपए हर्जाना मांगा।

इस पर लड़की के पिता के आंसू निकल आए और उसने मामले को सुलझाने के लिए कई लोगों से मध्यस्थता करने को कहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि रिपोर्ट दर्ज करानी है तो दोनों पक्ष आएं, लेकिन कोई पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नहीं आया, जिस पर पुलिस ने प्रेमी युगल को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed