{"_id":"64c966ab5c60b83c22095814","slug":"admission-started-in-dav-most-admissions-in-bcom-dehradun-news-c-5-drn1005-213654-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएवी में प्रवेश शुरू, बीकॉम में सबसे अधिक दाखिले, पढ़ें एडमिशन को लेकर जरूरी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएवी में प्रवेश शुरू, बीकॉम में सबसे अधिक दाखिले, पढ़ें एडमिशन को लेकर जरूरी बातें
Wed, 02 Aug 2023 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 04:17 PM IST
सार
पहले दिन बीएससी पीसीएम में 29, पीएमएस में तीन, सीबीजेड में 15, बीकॉम में 67 और बीए में कुल 42 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएवी पीजी कॉलेज में सीयूईटी यूजी के परिणाम के आधार पर बीए, बीएससी और बीकॉम पहले वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सबसे अधिक प्रवेश बीकॉम में हुए।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केआर जैन ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट davpgcollege.in पर पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पहले दिन अलग-अलग विभागों में छात्रों ने दाखिले लिए। प्रवेश प्रक्रिया समिति के समन्वयक प्रो. रमेश शर्मा ने बताया कि पहले दिन बीएससी पीसीएम में 29, पीएमएस में तीन, सीबीजेड में 15, बीकॉम में 67 और बीए में कुल 42 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand News: गांव-गांव तलाशे जाएंगे आजादी के गुमनाम नायक, शौर्य को किया जाएगा नमन
विज्ञापन
पहली सूची से एक से तीन अगस्त तक प्रवेश होंगे। वह सभी छात्र जो प्रथम मेरिट सूची में हैं, आगामी दो दिनों में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके बाद अगली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं प्रवेश के पहले दिन छात्रों ने प्राचार्य प्रो. केआर जैन का घेराव किया और पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। प्राचार्य ने बताया कि इस पर विचार किया जाएगा।
सीयूईटी से राहत की मांग
प्रो. केआर जैन ने बताया कि कॉलेज में यूजी की 3815 सीट हैं और 2252 छात्रों के पंजीकरण हुए हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन एचएनबी गढ़वाल विवि को सीयूईटी से राहत देने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
पीजी के पंजीकरण भी शुरू
प्रो. जैन ने बताया कि कॉलेज में सीयूईटी के आधार पर पीजी के छात्रों के पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। अबतक 64 छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। हालांकि गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में अभी यूजी की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन अन्य विवि में छात्रों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। इसलिए पीजी के पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं।