Uttarakhand News: गांव-गांव तलाशे जाएंगे आजादी के गुमनाम नायक, शौर्य को किया जाएगा नमन
अभियान के दौरान वृहद पौधारोपण किया जाएगा। यात्रा पौधे और माटी लेकर आगे बढ़ेगी। यह माटी और पौधे दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ में प्रयोग होंगे। डीएम सोनिका ने बताया कि अभियान को सभी के प्रयासों से सफल बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत आजादी के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके तहत देहरादून में भी गांव-गांव में यह अभियान चलाने की तैयारी है। गांव-गांव में आजादी के गुमनाम नायकों को तलाश कर उनके शौर्य को नमन किया जाएगा।
देहरादून जिले में अमर बलिदानियों की याद में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। गांव-गांव से कलशों में मिट्टी लेकर यात्रा देहरादून पहुंचेगी। अभियान के दौरान वृहद पौधारोपण किया जाएगा। यात्रा पौधे और माटी लेकर आगे बढ़ेगी। यह माटी और पौधे दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ में प्रयोग होंगे। डीएम सोनिका ने बताया कि अभियान को सभी के प्रयासों से सफल बनाया जाएगा।
दीया और कलश बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी तय की जाएगी।उन्होंने बताया कि आजादी के नायकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सहयोग लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आजादी में सहयोग करने वालों का चिह्नीकरण किया जा रहा है।
स्मारक, पट्टिका की होगी स्थापना
प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के पास, पंचायत कार्यालय या अन्य सार्वजनिक स्थान के पास स्मारक और पट्टिका की स्थापना की जाएगी। इसमें संबंधित गांव के वीर सपूतों का नाम उल्लेखित कर उनकी शहादत को नमन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नैनीताल के ओखलढूंगा में फटा बादल, घरों में घुसा पानी और मलबा, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए लोग
पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी कार्यक्रम
प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिट्टी अथवा मिट्टी का दीया लेकर ग्रामीण पंचप्रण शपथ लेंगे और शपथ लेते समय सेल्फी लेकर उसे संबंधित बेवसाइट पर अपलोड कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
ये कार्यक्रम भी होंगे
वसुधा वंदन : अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इसमें कम से कम 75 प्रजातियों के स्थानीय पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण की व्यवस्था वन विभाग या उद्यान विभाग करेगा।
वीरों का वंदन : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिवारों को अभियान में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सेना, केंद्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिसकर्मियों और सेवानिवृत्त पुलिस, सैन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
हर घर तिरंगा : अभियान के तहत प्रत्येक कार्यक्रम में झंडारोहण करते हुए राष्ट्रगान होगा। वहीं, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लोगों से घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की सार्वजनिक अपील की जाएगी।
मिट्टी यात्रा : प्रत्येक ग्राम पंचायत से विकासखंड होते हुए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ तक ’मेरी माटी, मेरा देश’ यात्रा निकाली जाएगी।