{"_id":"639a246661d5cc795c410952","slug":"action-not-being-taken-on-overloading-vehicles-vikas-nagar-news-drn4309624176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ओवरलोडिंग वाहनों पर नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ओवरलोडिंग वाहनों पर नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन
बाजार से ओवर लोड होकर चलने वाली यूटिलिटि पर अंकुश लगाने में परिवहन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि क्षेत्र में परिवहन विभाग के माध्यम से इस प्रकार के गैरकानूनी ढंग से संचालित होने वाले वाहनों पर सख्ती का अभियान प्रतिदिन ही चलाया जा रहा है लेकिन, उनकी छापेमारी या जांच का यह अभियान समस्याग्रस्त चकराता रोड की तरफ दिखाई नहीं देता है।
जौनसार बावर के पहाड़ी इलाकों के लिए संचालित होने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग आम समस्या है। वाहनों में ठूंस-ठूंसकर सवारियां बैठाई जाती हैं। साथ ही अपनी जान की परवाह किए बिना लोग वाहनों की छतों पर भी सवार हो जाते हैं। ओवरलोडिंग के चलते हर साल दुर्घटनाएं भी क्षेत्र आए दिन दुर्घटनाएं आम हैं।
विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर व कुल्हाल तक ही सिमट कर रह जाती है। जिसके परिणामस्वरूप पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित होने वाले ओवरलोडिंग से नहीं घबराते हैं। ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा का कहना है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण ही दुर्घटनाएं घटती हैं, यदि विभाग समय से इस प्रकार के वाहनों की चेकिंग करता रहे तो दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
पछवादून व जौनसार बावर के क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। -रावत सिंह कटारिया, एआरटीओ प्रवर्तन
बसों का नहीं होता संचालन
जौनसार बावर क्षेत्र में बसों का संचालन नहीं होने के कारण भी यूटिलिटी वाहनों में ओवर लोडिंग की समस्या बढ़ रही है। साहिया के पूर्व प्रधान मोहनलाल शर्मा ने चार दिन पहले ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ओवरलोडिंग की समस्या पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा की दृष्टि से जौनसार बावर में रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इस संबंध में वह लगातार शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं लेकिन किसी भी स्तर से कोई कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।