फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain and strong winds have intensified the cold; Mussoorie's temperature has dropped to 13 degrees.

Dehradun News: बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 13 डिग्री पहुंचा मसूरी का तापमान

Sat, 26 Sep 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds have intensified the cold; Mussoorie's temperature has dropped to 13 degrees.
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही शहर में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से शहर में ठंड बढ़ गई और लोगों को सितंबर में ही सर्दी का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

बारिश के कारण माल रोड, गांधी चौक, लाइब्रेरी और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूमने निकले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए पर्यटकों ने छाते तो निकाले लेकिन तेज हवाओं के कारण कई लोगों के छाते उड़ते नजर आए। इससे पर्यटकों को बारिश और ठंड के बीच आवाजाही करने में दिक्कत हुई। अचानक मौसम बदलने और तापमान में गिरावट आने से स्थानीय लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। कई लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया। बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के बाजारों और पर्यटन स्थलों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल प्रभावित रही। सितंबर के अंतिम सप्ताह में अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को चौंका दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के अचानक बदले मिजाज से पहाड़ी शहर में ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed