फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bad weather disrupts air traffic at dehradun airport three flights diverted One Cancelled

जौलीग्रांट एयरपोर्ट: खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित, तीन उड़ानें डाइवर्ट, एक रद्द और अन्य का समय बदला

Sat, 26 Sep 2026 03:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

सुबह से बिगड़े मौसम का असर देहरादून एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी पड़ा। अब तक दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से केवल तीन उड़ानें ही एयरपोर्ट पहुंच सकी हैं।

विज्ञापन
Bad weather disrupts air traffic at dehradun airport three flights diverted One Cancelled
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खराब मौसम के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से अब तक सिर्फ दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की कुल तीन उड़ानें ही एयरपोर्ट पहुंची हैं। खराब मौसम के कारण तीन उड़ानों को डाइवर्ट और एक को रद्द कर दिया गया। वहीं अन्य उड़ानों के समय में भी परिवर्तन किया गया। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही लगातार मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन


एयर इंडिया मुंबई की उड़ान को सुबह 9:55 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण यह उड़ान एयरपोर्ट के आसमान में कई चक्कर लगाकर दिल्ली डाइवर्ट कर दी गई। एयर इंडिया की दिल्ली वाली उड़ान को सुबह 10:20 पर उतरना था। इस उड़ान को भी आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12:20 पर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की 12:20 बजे मुंबई से आने वाली दूसरी उड़ान को दिल्ली डाइवर्ट कर दिया गया। वहीं इंडिया दिल्ली की उड़ान का समय 1:00 से बदलकर शाम करीब 4: 15 बजे कर दिया गया। अभी भी देहरादून एयरपोर्ट के आसपास  मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed