{"_id":"6ab7a32e97686825720617d6","slug":"woman-allegedly-forced-into-car-on-sahastradhara-road-over-financial-dispute-one-arrested-dehradun-crime-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: महिला को जबरन कार में बैठाने का मामला, एक गिरफ्तार, लेन-देन के विवाद में डराने पहुंचे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: महिला को जबरन कार में बैठाने का मामला, एक गिरफ्तार, लेन-देन के विवाद में डराने पहुंचे थे आरोपी
Sat, 26 Sep 2026 06:16 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:16 PM IST
सार
सहस्रधारा रोड पर सुबह के समय महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग खंगाले। जिसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एसपी देहात जया बलूनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को व्यापारिक लेन-देन के विवाद में डराने के लिए पहुंचे थे। मामले में चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को कानन कुंज, सहस्रधारा रोड निवासी महिला सुषमा वर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे नाला पानी चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
संदिग्धों और वाहन के संबंध में सुराग जुटाए गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रायपुर थाना और एसओजी देहात की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही महिला से जानकारी लेकर संदिग्धों और वाहन के संबंध में सुराग जुटाए गए।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को अन्नू उर्फ चाहत, पुत्र विनोद कुमार, निवासी गोविंद विहार, डांडा लखौंड, रायपुर, उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ में घटना में चार अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार इनमें दीपक, सुषांत उर्फ लक्की, आदित्य वशिष्ठ और प्रियांशु शामिल हैं।
ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें
11 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद
पूछताछ में अन्नू ने पुलिस को बताया कि घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद था। पुलिस के अनुसार दीपक और सुषमा के बीच करीब 11 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में महिला से रकम वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को डराने के लिए उसे जबरन कार में बैठाने की योजना बनाई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब