फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action against those who take admission in two courses and job at the same time Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: एक समय में नौकरी और एक साथ दो-दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वालों पर शिकंजा, शपथपत्र लेने के निर्देश

Sat, 07 Dec 2024 05:09 PM IST
रेनू सकलानी अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

उत्तराखंड तकनीकी विवि ने संस्थानों को प्रत्येक छात्र से शपथपत्र लेने के निर्देश जारी किए है। कक्षा उपस्थिति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखे जाने को भी कहा।

विज्ञापन
Action against those who take admission in two courses and job at the same time Roorkee Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

एक ही समय में दो-दो डिग्री हासिल करने वाले एवं नौकरी के साथ-साथ नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों व संबंधित संस्थानों पर उत्तराखंड तकनीकी विवि ने शिकंजा कस दिया है। संस्थानों से विवि ने 12 दिसंबर तक छात्रों की सूची के साथ ही शपथपत्र मांगे हैं। यही नहीं बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने एवं सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को संरक्षित रखे जाने को कहा है।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय को इस बात की शिकायतें मिल रही हैं कि कई प्राइवेट तकनीकी संस्थानों की ओर से ऐसे छात्रों के प्रवेश लिए जा रहे हैं, जो एक ही समय में समानांतर रूप में किसी दूसरे संस्थान से भी डिग्री लेने के लिए प्रवेश ले चुके हैं। यही नहीं ऐसे छात्रों को भी प्रवेश दिया जा रहा है कि जो प्राइवेट कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें नियमित कक्षाओं के संचालन वाले कोर्स में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 

ऐसी स्थिति में स्पष्ट है कि संस्थान बिना उपस्थिति के ही सुविधा शुल्क लेकर छात्रों को एग्जाम दिला रहे हैं लेकिन अब विवि ने इस तरह के मामलोें पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल की ओर से विवि से संबद्ध सभी संस्थानों के निदेशक व प्राचार्यों को पत्र भेजकर सभी छात्रों के शपथपत्र मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश 
विगत तीन दिसंबर को जारी पत्र में 12 दिसंबर तक सभी छात्रों के शपथपत्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षाओं में उपस्थिति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कक्षाओं की गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग न्यूनतम एक वर्ष और विवाद की स्थिति में उसके समाप्त होने तक सुरक्षित रखने जाने व बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। अनुपालन नहीं होने पर परीक्षाफल रोके जाने की चेतावनी दी है। विवि कुलपति डॉ. ओंकार सिंह ने बताया कि सभी संस्थानों को 12 दिसंबर तक निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: लद्दाख के बाद अब ओएनजीसी उत्तराखंड में भू-तापीय ऊर्जा से बनाएगा बिजली, मंथन जारी

लॉ कॉलेज के लिए जारी किए गए निर्देश

विवि की ओर से लॉ कॉलेजों को भी पत्र जारी किया गया है। इसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के 24 सितंबर के पत्र का हवाला दिया गया है। इसमें बायोमीट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे लगाने व दो-दो जगह प्रवेश नहीं लेने और नौकरी करते हुए पढ़ाई नहीं करने के संबंध में छात्रों के शपथ पत्र लेने व उन्हें सूची में संकलित कर 12 दिसंबर तक विवि को जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed