{"_id":"644c96fbf97b659f320e03e4","slug":"accident-on-chamba-rishikesh-motorway-car-overturned-on-the-road-people-injured-tehri-uttarakhand-news-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Sat, 29 Apr 2023 09:40 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:40 AM IST
सार
ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क पर पलटने से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर र ताछला के समीप सुबह एक हादसा हो गया। एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath: जोशीमठ पुनर्निर्माण के मुद्दे पर तीन मई को दिल्ली में बैठक, राहत पैकेज पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन
नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अहतर ने बताया कि दुर्घटना में अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा , रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा निवासी घायल हुए हैं।