फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ यात्रा: धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भा रहा ये खास प्रतीक, ऑनलाइन भी खूब डिमांड, तस्वीरें

Sun, 31 Oct 2021 01:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Oct 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Yatra: This special symbol is pleasing devotees online demands comming too, see photos
श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे ये प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

भटवाड़ीसैंण में जिला उद्योग विभाग के केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर में तैयार किए जा रहे केदारनाथ व अन्य मंदिरों के प्रतीक व अन्य पेंटिंग श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही हैं। 15 दिनों में ही केदारनाथ मंदिर के पांच हजार से अधिक प्रतीक बिक चुके हैं। यात्रियों के उत्साह से ग्रोथ सेंटर की आमदनी बढ़ रही है तो महिला समूह व बालिकाओं को रोजगार मिल रहा है।

PM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदार के अगाध भक्त हैं प्रधानमंत्री, चार वर्षों में पांचवी बार पहुंच रहे धाम

दूसरे राज्यों से श्रद्धालु ऑनलाइन भी केदारनाथ मंदिर के प्रतीक मंगा रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धालु श्रीबदरीनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर के प्रतीक के साथ अन्य पेंटिंग भी खरीद रहे हैं। ग्रोथ सेंटर में मेदनपुर, रतनपुर सहित आसपास के गांवों की बालिकाओं व महिला समूहों को रोजगार मिल रहा है। ये लोग प्रतीक बनाने का काम कर रहे हैं।

कंप्यूटर पर डिजायन तैयार कर उसे सीएनसी थ्री डी लेजर कटिंग मशीन में ट्रांसफर्मर किया जाता है। मशीन में डिजायन तैयार होने के साथ उसकी कटिंग हो जाती है। अब, डिजायन के अनुसार, कटिंग हुए प्रत्येक हिस्से को जोड़कर प्रतीक तैयार किए जाते हैं। इन्हें एपण के साथ रंग-रंगोन से संवारा जाता है।

Kedarnath Yatra: This special symbol is pleasing devotees online demands comming too, see photos
श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे ये प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
ग्रोथ सेंटर में पेनदान, गुलदस्ता, दीवार घड़ी, स्मृति चिन्ह, वॉल पेटिंग, दीये, मोबाइल रखने के स्टैंड आदि भी तैयार किए जा रहे हैं।
 
Kedarnath Yatra: This special symbol is pleasing devotees online demands comming too, see photos
श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे ये प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों के प्रतीक व अन्य पेंटिंग के लिए मलेशियाई वुड का इस्तेमाल हो रहा है। यह लकड़ी हल्के भूरे रंग की शीट के रूप में मंगाई जाती हैं। ग्रोथ सेंटर से इस लकड़ी की सप्लाई मुंबई से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Yatra: This special symbol is pleasing devotees online demands comming too, see photos
श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे ये प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर के माध्यम से चारधाम मंदिर के प्रतीकों के साथ अन्य उत्पादों को तैयार किया जा रहा है। इन केंद्र के माध्यम से कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। जल्द ही यहां एक और सीएनसी थ्री डी लेजर कटिंग मशीन लगाई जाएगी, जिससे अन्य लोगों को भी का मिल सके।
-एचसी हटवाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग
 
विज्ञापन
Kedarnath Yatra: This special symbol is pleasing devotees online demands comming too, see photos
श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे ये प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष की यात्रा में केदारनाथ मंदिर के प्रतीक श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। कई यात्रियों ने तो एक साथ 10 से 15 प्रतीक खरीदें हैं। प्रतिदिन बढ़ रही मांग के चलते अब उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।
- भास्कर पुरोहित, प्रभारी केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर, रुद्रप्रयाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed