{"_id":"64365da4657d372431045af5","slug":"accident-in-dehradun-prem-nagar-dumper-lost-control-and-collided-with-a-roadside-tree-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया डंपर, चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया डंपर, चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत
Wed, 12 Apr 2023 01:08 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:08 PM IST
सार
रेता बजरी की तौल कराकर डंपर सेलाकुई की ओर जा रहा था, इस दौरान धूलकोट के जंगल में उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमनगर धूलकोट के जंगल में एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया है। इस हादसे में डंपर चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त डंपर प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत धर्मकांटे से रेता बजरी की तौल कराकर सेलाकुई की ओर जा रहा था, इस दौरान धूलकोट के जंगल में उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun Youth Murder: नशा मुक्ति केंद्र में दिखीं बहुत सी बातें रहस्यमय, धोखे में रखने के पूरे इंतजाम
विज्ञापन
मृतक
-इन्तेजार पुत्र अली अहमद निवासी ग्रा0 हसनपुर थाना सहसपुर उम्र 27 वर्ष
-दिलशाद पुत्र शब्बीर निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष