फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Youth Murder: नशा मुक्ति केंद्र में दिखीं बहुत सी बातें रहस्यमय, धोखे में रखने के पूरे इंतजाम

Wed, 12 Apr 2023 10:20 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Apr 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Youth Murder in drug de-addiction center Many things looked very mysterious in de-addiction center
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

चंद्रबनी में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के पिछले हिस्से में बने इस नशा मुक्ति केंद्र में बहुत सी बातें बड़ी रहस्यमय दिखीं। यहां मरीजों को जिन कमरों में रखा जाता है उन पर बड़े-बड़े ताले लटके हुए हैं। यहां खतरनाक किस्म के चार कुत्तों का पहरा भी बैठाया गया है।



अंदर लोगों को भ्रमित करने के लिए बहुत से सर्टिफिकेट और स्टांप पेपर भी दीवार पर लगाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल की तो कई बातें सामने आईं। सात कमरों के नशा मुक्ति केंद्र के नीचे छोटे बच्चों का स्कूल संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां न तो कोई डॉक्टर आता था और न ही कोई मनोचिकित्सक।

ऐसे में आखिर कौन इस नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कर रहा था? युवक के शव पर जो निशान हैं, उसे देखकर यही लगता है कि केवल यातनाएं देकर ही उनका नशा छुड़ाया जा रहा था। अब पुलिस जल्द ही इस नशा मुक्ति केंद्र को बंद कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजने जा रही है। जल्द ही यहां भर्ती लोगों को उनके घर भेजा जाएगा। पुलिस और प्रशासन इसे सील कराने की तैयारी कर रहा है।

Dehradun Youth Murder in drug de-addiction center Many things looked very mysterious in de-addiction center
नशा मुक्ति केंद्र में युवत की मौत - फोटो : अमर उजाला

जांच के बाद पता चला है कि केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए पांच से 20 हजार रुपये लिए जाते थे। सिद्धू के परिजनों से पांच हजार रुपये प्रति माह लिए जा रहे थे।

Dehradun Youth Murder in drug de-addiction center Many things looked very mysterious in de-addiction center
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि जो जिस फीस में भर्ती होने को तैयार होता, उससे ऐसी ही फीस ले ली जाती थी। पुलिस सभी भर्ती मरीजों के परिजनों से इस संबंध में बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Youth Murder in drug de-addiction center Many things looked very mysterious in de-addiction center
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इस नशा मुक्ति केंद्र के दफ्तर में कई ऐसे कागज और सर्टिफिकेट हैं, जिनसे लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं। यहां एक नामी डॉक्टर मनोचिकित्सक का पर्चा भी फ्रेम में लगाकर दीवार पर चिपकाया गया है। इस पर्चे पर डॉक्टर ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी का चरित्र का प्रमाणन किया है। डॉक्टर का नाम देखकर एकाएक यह विश्वास हो जाता है कि शायद डॉक्टर ही उनके पैनल में शामिल हो।

ये भी पढ़ें....Dehradun: पॉश कॉलोनी में घर की महिलाओं को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट, गहने और रुपये लेकर हुए फरार

 

विज्ञापन
Dehradun Youth Murder in drug de-addiction center Many things looked very mysterious in de-addiction center
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा एक 100 रुपये का स्टांप भी वहां पर लगाया गया है। इस स्टांप पर केवल लीज लेने की बात लिखी है। इसके अलावा इस पर लिखा है कि यह नशा मुक्ति केंद्र आराध्या फाउंडेशन की यूनिट है, जिसे 2015 में बनाया गया था। साथ ही एक संस्था का सर्टिफिकेट भी यहां दीवार पर लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed