बदरीनाथः बस चट्टान से टकराई, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस के चट्टान से टकराने से एक की यात्री की मौत हो गई और अन्य यात्रियों को गंभीर चोट पहुंचने की खबर है। बस में 36 यात्री सवार थे।
हादसा सोमवार की सुबह छह बजे उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी बस बदरीनाथ दर्शन कर लौट रही थी। बदरीनाथ हाईवे पर बेनाकुली के पास बस चट्टान से टकरा गई। इस हादसे में एक यात्री मुकेश भाई (30) पुत्र श्री शिवराज निवासी गुजरात की मौत हो गई।
बताया गया कि हादसे के वक्त अफरातफरी में मुकेश ने बस से छलांग लगा दी, जिससे चोटिल होने से उनकी मौत हो गई। घायलों को 108 द्वारा सीएचसी जोशीमठ ले जाया गया है।
एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना पाकर एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल घटना स्थल पर पहुंचे।
ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में गुसाई गली निवासी एक व्यक्ति की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ।
मृतक की शिनाख्त नरेश गिरि उम्र-55 निवासी गुसाई गली खड़खड़ी पूर्व निवासी गांव पीपलवाली बिजनौर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नरेश गिरि शौच के लिए गया था और ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमाई ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। मृतक के परिजनों सूचना दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है।