{"_id":"105115b213a3054fb8b4a6f83711d188","slug":"aachal-milk-in-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल दुग्ध संघ को मिली ‘ऑक्सीजन’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल दुग्ध संघ को मिली ‘ऑक्सीजन’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में अब आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का प्लांट अति आधुनिक होगा। करोड़ों रुपयों की लागत से नया ऑफिस बनेगा साथ ही प्लांट की मशीनें भी नई होंगी।
विज्ञापन
असल में, सरकार आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को दुबारा आक्सीजन दे रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दुग्धशाला के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने आंचल दुग्ध उत्पादक को प्रति लीटर दो रुपये भत्ता देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
सरकार उद्योगों के लिए गंभीर
मंगलवार को रायपुर रोड स्थित आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के भवन में मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य के शिलान्यास के बाद कहा कि सरकार उद्योगों के लिए गंभीर है।
विज्ञापन
सहकारी संघ के जरिये न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है बल्कि राज्य के विकास में भी इसका अहम योगदान है। उन्होंने कहा अब प्रति लीटर दूध पर दो रुपया सहकारी संघ को मिलेगा। वहीं दुग्ध विकास मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि आंचल दुग्ध को विकास के रास्ते पर ले जाया जाएगा।
दुग्धशाला की हालत खराब
उन्होंने कहा कि निर्माण का कार्य नेशनल मिशन फॉर प्रोटीन सप्लीमेंट के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में प्रस्तावित है।
इस दौरान आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष विजय रमोला ने कहा कि दुग्ध संघ देहरादून की दुग्धशाला लगभग पचास साल पुरानी है।
वर्तमान में दुग्धशाला की स्थिति अत्यंत जीर्णशीर्ण है। बरसात में पूरी दुग्धशाला की छत से पानी टपकता है। इससे दुग्ध पदार्थ की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
मॉडल के रूप में हो स्थापित
उन्होंने कहा कि राजधानी होने के कारण दुग्धशाला को मॉडल के रूप में स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए योजना के तहत सात करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से बेहतरीन दुग्धशाला का निर्माण होगा। इसमें लगभग चार करोड़ से सिविल निर्माण कार्य होंगे जबकि तीन करोड़ रुपये की लागत से प्लांट मशीनरी के कार्य होंगे।