फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A verification campaign was conducted in Bindal Basti and a fine of Rs 2 lakh was imposed

Dehradun News: बिंदाल बस्ती में सत्यापन अभियान चलाकर दो लाख जुर्माना लगाया

Wed, 10 Sep 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A verification campaign was conducted in Bindal Basti and a fine of Rs 2 lakh was imposed
Iपुलिस ने बुधवार को बिंदाल बस्ती में किरायेदारों के सत्यापन और शहर के संवेदनशील इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 20 मकान मालिकों के चालान कर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 16 संदिग्धों से पूछताछ की और उनके पुलिस एक्ट के तहत चालान करके चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। दूसरी ओर पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त जनसंपर्क अभियान चलाया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस बल ने कोतवाली नगर और पटेलनगर थाना क्षेत्र के लक्कड़ मंडी, रीठा मंडी, मुस्लिम कॉलोनी, खुड़बुड़ा, धामावाला, लक्खीबाग, मौहल्ला देहराखास, काली मंदिर, इद्रेश, लालपुल और बाजार चौकी जैसे क्षेत्रों का दौरा किया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed