फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A person resident of Doon was duped of Rs 29 lakh in the

Dehradun News: मुनाफे का झांसा देकर लिए 29 लाख रुपये, मुनाफा दिया न रकम

Thu, 07 Nov 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
A person resident of Doon was duped of Rs 29 lakh in the
Iपंजाब निवासी दुबई के कारोबारी के खिलाफ वसंत विहार थाने में दर्ज हुआ मुकदमाI
विज्ञापन


दून निवासी एक व्यक्ति से दुबई की कंपनी में निवेश के नाम पर 29 लाख रुपये ठग लिए। दावा था कि उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन, बाद में उन्हें मुनाफा दिया और न ही उनके पैसे लौटाए। पीड़ित की शिकायत पर पंजाब निवासी दुबई के कारोबारी के खिलाफ वसंत विहार में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी विरेंद्र सेठी ठगी का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आर्य दुबई में रहता है। वहां पर आर्य की मुलाकात विक्की किग्गर निवासी त्रिपुरी टाउन पटियाला से हुई थी। किग्गर ने आर्य से कहा कि उनकी कंपनी दुबई में है जिसका निदेशक गुरु सेवक सिंह पंजाब के भगवंतपुर शेरो पंजाब का रहने वाला है। यह कंपनी सर्जिकल उपकरण बनाती है जो कि बहुत ही फायदे का काम है। उसने आर्य को झांसा दिया कि यदि वह इस कंपनी में पांच लाख रुपये निवेश करेंगे तो उन्हें तीन प्रतिशत लाभ दिया जाएगा। सभी लेनदेन वैध तरीकों से होता है। इस बात पर विश्वास करते हुए उन्होंने पांच लाख रुपये पटियाला के खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद निवेश को लेकर उनकी बातचीत होती रही। कुछ दिनों के बाद किग्गर ने कहा कि उन्हें 24 लाख रुपये की जरूरत है। इसका भी लाभ दिया जाएगा। लिहाजा सेठी ने उसकी बात पर विश्वास कर यह रकम अपने पुत्र के खाते में दुबई ट्रांसफर कर दिए। उसने यह रकम किग्गर के खाते में जमा कर दी। सेठी ने मुनाफे की बात कही तो वह टालने लगा। इसके बाद कहा कि वह मुनाफा नहीं दे सकता लिहाजा उनकी रकम वापस कर दी जाएगी। मगर, सेठी के अनुसार न तो मुनाफा दिया गया और न ही उनकी रकम ही वापस की गई। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed