{"_id":"6ae9d847b097db415c07412c","slug":"a-group-of-farmers-left-for-himachal-for-training-dehradun-news-c-5-hld1006-1105190-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 28 किसानों का दल सेब बागवानी प्रशिक्षण के लिए हिमाचल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 28 किसानों का दल सेब बागवानी प्रशिक्षण के लिए हिमाचल रवाना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के 28 किसानों के दल को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना किया।
यह प्रशिक्षण सेब की अति सघन बागवानी तकनीकों में किसानों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नौणी, सोलन में होगा। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण में किसान सेब उत्पादन की आधुनिक तकनीकें सीखेंगे। इसमें कटाई-छंटाई, पौधरोपण, उर्वरक प्रबंधन, जैविक खाद, कलम बांधना, पैबंद लगाना, पैकिंग और विपणन शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में सेब उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने पर जोर दे रही है। प्रदेश में 808.79 करोड़ की लागत से सेब की अति सघन बागवानी योजना संचालित है। इस योजना में 5,000 हेक्टेयर में बागान विकसित करने का लक्ष्य है, जिसमें किसानों को 60 फीसदी अनुदान मिलेगा। बताया कि सेब तुड़ाई उपरांत प्रबंधन योजना के तहत 144.55 करोड़ रुपये से नियंत्रित वातावरण भंडारण और छंटाई-श्रेणीकरण इकाइयां स्थापित हो रही हैं।