{"_id":"5bc2541dbdec2269b3458ae0","slug":"81539462173-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त : एसएसपी
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
किताबें ही हमारी सबसे अच्छी दोस्तों में से एक हैं। इनकी जगह कोई और नहीं ले सकता। आज-कल के युवा किताबों की जगह इंटरनेट का सहारा लेकर पढ़ाई करते हैं। जो चीज इंटरनेट पर उपलब्ध होती हैं वे किसी और की विचारधारा पर आधारित होती हैं।
ये बातें एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने शनिवार को पैसिफिक मॉल में पैसिफिक दून बुक बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कहीं। इस दौरान एसएसपी ने लगभग 20 विभिन्न सरकारी स्कूलों से आए बच्चों को किताबें दीं। वहीं शिक्षा मंत्री अरविंद पाडेय ने फोन पर बच्चों को बधाई दी और किताबें दान करने की सराहना की। बता दें कि सर्व शिक्षा अभियान और दून बुक बैंक के सहयोग से किताबें एकत्रित करने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान के अंतर्गत 1,30,000 से ज्यादा किताबें एकत्रित की जा चुकी हैं। अब ये किताबें जरूरतमंद बच्चों में बांटीं जा रही हैं। कार्यक्रम में भरत सिसोदिया, आलोक शेखर तिवारी, शक्ति मनोचा, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।