फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   8 lakhs devotees joined ganga snaan at haridwar ardhkumbh.

हरिद्वार अर्द्धकुंभ: आस्था की डुबकी लगा लाखों ने कमाया पुण्य

Thu, 14 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 14 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
8 lakhs devotees joined ganga snaan at haridwar ardhkumbh.

अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान पर हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा में स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने अन्य धार्मिक कर्म भी संपन्न कराए। पहले स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। अधिकारी लगातार मेले की व्यवस्थाओं नजर रखे रहे। हर यात्री को सुरक्षा व्यवस्था के घेरे से गुजरना पड़ा। स्नान सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों से राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि पहले दिन करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु आए थे।

अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान के लिए श्रद्धालु बुधवार से ही आने शुरू हो गए थे। बृहस्पतिवार की तड़के स्नान शुरू हुआ तो घाटों पर श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया था। धीमी गति से शुरू हुआ स्नान दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे बढ़ता गया। आठ बजे तक अच्छी खासी भीड़ हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर उमड़ चुकी थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को भी है स्नान का शुभ योग

8 lakhs devotees joined ganga snaan at haridwar ardhkumbh.

इस दौरान श्रद्धालुओं ने संकल्प भी किए और मां गंगा से सभी की सुख समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर दान किया और पुरोहितों से आशीर्वाद लिया। पर्वतीय क्षेत्र से भी देव डोलियों को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लाया गया।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, मेला प्रभारी आईजी जीएस मर्तोलिया, मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ और एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और एसएसपी मेला जगतराम जोशी आदि अधिकारी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे।

मकर संक्रांति का स्नान शुक्रवार को भी होना है। मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के आने का दावा किया है। देर शाम हुई गंगा की आरती में काफी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed