फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, आठ लोगों की मौत

Mon, 27 Feb 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग/श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग/श्रीनगर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
8 killed in two accident in uttarakhand
accident - फोटो : amar ujala

देहरादून से पौड़ी जिले के चाकीसैंण के लिए चली टैक्सी देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप करीब गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक आठ माह की बच्ची और तीन मासूम बालिकाएं शामिल हैं।

8 killed in two accident in uttarakhand
accident

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया। हादसे के पीड़ित ज्यादातर लोग आपस में रिश्तेदार हैं। सभी लोग देहरादून से शादी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक रविवार को देहरादून से सुबह करीब आठ बजे एक टैक्सी चाकीसैंण के लिए रवाना हुई थी।
 

8 killed in two accident in uttarakhand
accident

टैक्सी में पांच बच्चों सहित 14 लोग सवार थे। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे यह टैक्सी देवप्रयाग से करीब 20 किलोमीटर दूर कुंडाधार के पास पहुंची थी कि तभी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार लोग खाई में छिटक गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
8 killed in two accident in uttarakhand
डेमो - फोटो : demo pic

दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास से लोग बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सिराला के पूर्व ग्राम प्रधान राजपाल, धन सिंह, मुकेश और अनूप समेत अन्य लोग मदद के लिए खाई में उतरे। मददगार खाई से किसी तरह घायलों को सड़क तक लाए। लगभग पौन घंटे में देवप्रयाग से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहत दल के पहुंचने तक सात लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे।
 

विज्ञापन
8 killed in two accident in uttarakhand
dead body

घायलों को तत्काल सीएचसी देवप्रयाग लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीया बालिका सुमन पुत्री पदम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। छह अन्य घायलों को भर्ती करा दिया गया। चोट गंभीर होने और सीएचसी देवप्रयाग में सुविधाओं के अभाव में सभी घायलों को रेफर कर दिया गया।दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्थानीय निवासी देवदूत बनकर आए। दुर्घटना की जानकारी होते ही मरोड़ा, सिरोली व पयालगांव आदि गांवों के लोग खाई में उतर गए, जहां से वह किसी तरह से घायलों को सड़क तक लाए। आपदा प्रबंधन की टीम के पहुंचने से पहले अधिकांश घायल सड़क में पहुंचा दिए गए। जहां टैक्सी गिरी, वह स्थान काफी खतरनाक है। राहत-बचाव दल को घायलों और मृतकों के शवों को लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार बचाने वाले ही गिरते-गिरते बचे। 

दुर्घटना में मृतक
सुमन (11) पुत्री पदम सिंह ग्राम स्योली मल्ली, पट्टी कंडारस्यूं। हेमा देवी (28) पत्नी पदम सिंह। सीमा देवी (24) पत्नी रमेश निवासी ग्राम झुंडोली पट्टी बचणस्यूं। दलबीर सिंह (65) पुत्र छोटा सिंह निवासी ग्राम टीला पट्टी कंडारस्यूं, चाकीसैण। सरदार सिंह (40) पुत्र थेप सिंह निवासी ग्राम टीला पट्टी कंडारस्यूं, चाकीसैण। प्रताप सिंह (60) पुत्र अजाण सिंह निवासी ग्राम टीला पट्टी कंडारस्यूं। नागेश ज्योति उर्फ जॉनी (25) अशोक निवासी चंद्रबदनी देहरादून। आठवें मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed