फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भरना है आईटीआर, पहले कर लें यह कागज तैयार

भरना है आईटीआर, पहले कर लें यह कागज तैयार

Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
भरना है आईटीआर, पहले कर लें यह कागज तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। ऐसे में इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आप कुछ कागज पहले से ही तैयार कर लें। ताकि रिटर्न भरते वक्त इन प्रूफ से आप अपना टैक्स कटने से बचा सकते हैं। टैक्स एवं निवेश विशेषज्ञ रंजन वर्मा के मुताबिक आईटीआर भरने से पहले कुछ डॉक्यूमेंट्स आपके लिए टैक्स से बचने की राह आसान कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं कि कौन से प्रूफ हो सकते हैं कारगर।
....................................
किराया पर्ची
अगर आप किराए पर रहते हैं। हर माह किराया अदा करते हैं। तो आपको अपने मकान मालिक से किराया पर्ची एकत्र कर लेनी चाहिए। इस पर्ची के आधार पर आप इनकम टैक्स में छूट के लिए दावा कर सकते हैं। नौकरी पेशा हैं तो आप इस पर्ची को अपने कार्यालय में जमा करा दें, ताकि वहां से प्रक्रिया अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन

...........................
स्कूल शुल्क की रसीद
आपके बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हैं। आप वहां फीस देते हैं, जिसमें ज्यादातर हिस्सा ट्यूशन फीस का होता है। बच्चों के स्कूल की फीस की रसीद आपको आयकर से छूट दिला सकती है। ट्यूशन फीस की रसीद पर आयकर की धारा 80 सी के तहत टैक्स से छूट मिलती है। इसके तहत एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का क्लेम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................................
बीमा किश्त की रसीद
अगर आपने जीवन बीमा पॉलिसी ली हुई है तो आपको आयकर रिटर्न में छूट मिल सकती है। यह छूट आयकर की धारा 80 के तहत मिलती है। बीमा प्रीमियम जमा करने की रसीद से आप आयकर बचाने के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसी प्रकार स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी प्रीमियम की रसीद से भी आपको आयकर में छूट मिलेगी।
...................................
होम लोन का प्रमाण पत्र
अगर आपने होम लोन लिया है तो यह भी टैक्स छूट के दायरे में आता है। इसके लिए आपको अपने बैंक से होम लोन का इंटरेस्ट सर्टिफिकेट लेना होगा। या फिर ऑनलाइन भी निकाला जा सकता है। इसकी कॉपी आपको टैक्स बचाने में काम आएगी।
.........................
यह योजनाएं भी आयकर छूट में लाभकारी
सुकन्या समृद्धि योजना : बेटी के नाम डाकघर में अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया है तो इसमें जमा होने वाली रकम से भी आपको आयकर में छूट मिल सकती है। इसकी पासबुक की फोटोकॉपी तैयार रखें।
पीपीएफ खाता : अगर आपने किसी बैंक में पीपीएफ खाता खुलवाया है तो इसमें जमा की गई रकम भी आयकर बचाने में काम आ सकती है। अपनी पीपीएफ खाते की पासबुक का प्रिंट निकालकर रख लें।

एनपीएस : अगर आपने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में निवेश किया है तो इस आधार पर भी आपको आयकर से छूट मिल सकती है। एनपीएस की स्टेटमेंट निकाल लें और अपनी कंपनी में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed