फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 percent seats vacant in DBS College, registration resumed

Dehradun News: डीबीएस कॉलेज में 70 फीसदी सीटें खाली, पंजीकरण फिर शुरू

Wed, 09 Aug 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
70 percent seats vacant in DBS College, registration resumed
डीबीएस पीजी कॉलेज में स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण एक बार फिर शुरू कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) दिया है वह कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। दरअसल कॉलेज में 30 फीसदी सीटें ही भर पाई हैं, ऐसे में बाकी सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रशासन ने दोबारा पंजीकरण शुरू किए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल केंद्रीय विवि से संबद्धता के मामले में कॉलेज को हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सीयूईटी देने वाले छात्रों के यूजी के लिए आवेदन शुरू हो गए थे। कॉलेज में बीए, बीएससी की कुल 860 सीट हैं। इन सीट पर कुल 1002 आवेदन आए थे। इन आवेदन पर सिर्फ 30 फीसदी ही दाखिले हो पाए हैं, 70 फीसदी सीट खाली पड़ी हैं। इसमें बीएससी में कुल 590 सीट पर सिर्फ 220 छात्रों ने और बीए में 270 सीट पर सिर्फ 60 छात्रों ने दाखिला लिया है। तमाम छात्र ऐसे हैं जिन्होंने सीयूईटी नहीं दिया इस वजह से वह आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, विवि भी सीयूईटी से राहत देने की तैयारी में नहीं है। ऐसे में संभावना यह जताई जा रही है कि इस बार कॉलेज में काफी सीट खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन



21 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं
कॉलेज के उप प्राचार्य प्रो अनिल पाल ने बताया कि छात्र www.dbscollegedehradun.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। 21 अगस्त से छात्रों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed