फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 percent grant for Uttarakhandi films

उत्तराखंडी फिल्मों के लिए 70 फीसदी अनुदान मिले

Fri, 29 Jul 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
70 percent grant for Uttarakhandi films
उत्तराखंड फिल्म उद्योग संयुक्त समिति ने राज्य सरकार की प्रस्तावित फिल्म नीति में उत्तराखंडी फिल्मों के लिए अनुदान को बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समिति के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख विशेष सचिव सूचना अभिनव कुमार से पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। समिति ने नई फिल्म नीति के तहत मांगे गए सुझावों के मद्देनजर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति ने उत्तराखंडी फिल्मों के लिए सब्सिडी 70 प्रतिशत करने, उत्तराखंडी फिल्मों के लिए 10 स्क्रीन के स्थान पर पांच स्क्रीन की शर्त रखने, संगीतकार, फिल्म एडिटर, व कहानीकार को भी अवॉर्ड की श्रेणी में रखने। फिल्म विकास परिषद की कमेटी में दो उपाध्यक्ष बनाए जाने, सदस्यों की संख्या तीन की जगह पांच करने के सुझाव दिए। प्रमुख विशेष सचिव ने उनके सुझावों को सिलसिलेवार सुना और नीति में संशोधन पर विचार का आश्वासन दिया। फिल्म उद्योग सयुंक्त समिति के प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ फिल्म अभिनेता बलराज नेगी, निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी, फिल्मनिर्देशक कांता प्रसाद, वरिष्ठ अभिनेता चंद्रवीर गायत्री, निर्माता निर्देशक विनोद खंडूड़ी, वरिष्ठ अभिनेता गंभीर सिंह जयाड़ा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed