फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रवृति के 30 तक करें आवेदन

छात्रवृति के 30 तक करें आवेदन

Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति के 30 तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2018-19 में ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आठ दिन शेष हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर ने सभी छात्र-छात्राओं से 30 नवंबर तक आवेदन करने की अपील की है। बताया कि छात्र केंद्र सरकार की वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके लिए समाज कल्याण निदेशालय की मुख्य वित्त नियंत्रक ने पूरा शेड्यूल जारी किया है। पिछली बार आवेदन करने वाले छात्र अगर इस बार भी पात्र हैं, तो उन्हें केवल नवीनीकरण की औपचारिकताएं पूरी करनीं होंगी। ऐसे छात्रों को उत्तीर्ण कक्षा का अंक पत्र और आय प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। नए छात्रों को आवेदन के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। वहीं, विभाग का दावा है कि 20 से 25 नवंबर 2019 तक सभी के खातों में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed