{"_id":"594e8cd24f1c1bcf1d8b45f6","slug":"61498320082-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलर्स फेमिना मिस इंडिया का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलर्स फेमिना मिस इंडिया का फाइनल आज
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन (पौड़ी)। मुंबई में चल रही कलर्स फेमिना मिस इंडिया-2017 के लिए खिताबी मुकाबला रविवार को होगा। उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गुसाईं भी फाइनल मुकाबले में पहुंची हैं। पूरे उत्तराखंड की निगाहें उसकी जीत पर टिकी हुई हैं।
शनिवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत में अनुकृति ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में प्रतिभागियों को अपने-अपने राज्य की पृष्ठभूमि से संबंधित परफॉरमेंस दिखाना है। वह इस प्रतियोगिता में राज्य की लोक संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की विरासत को देशवासियों से रू-ब-रू कराएंगी। अनुकृति ने बताया कि कई चरणों में हो रही इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं।
अनुकृति क ी मां नर्बदा गुसाईं और पिता उत्तम गुसाईं को विश्वास है कि इस बार जीत का सेहरा उत्तराखंड के सिर ही सजेगा। पूरा परिवार 25 जून को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता का साक्षी बनने के लिए मुंबई पहुंच गया है। इधर, पूरे राज्य में लोग अनकृति की जीत की कामना कर रहे हैं। लोगों को भी विश्वास है कि मिस इंडिया का खिताब इस बार उत्तराखंड के सिर ही सजेगा।