फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   56 employees were removed from the municipal corporation.

Dehradun News: नगर निगम से हटाए गए 56 कर्मचारी

Wed, 28 Jan 2026 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
56 employees were removed from the municipal corporation.
नगर निगम के वित्तीय भार को कम करने के लिए 56 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटा दिया गया है। ये ऐसे कार्मिक हैं जिनकी नगर निगम को आवश्यकता नहीं है। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनकी तनख्वाह तो नगर निगम से जा रही थी लेकिन उनकी ड्यूटी नगर निगम के अलावा अन्य विभागों में लगी हुई थी। नगर आयुक्त के आदेश पर ऐसे कार्मिकों के संबंध में आउटसोर्स कार्मिक मुहैया कराने वाली कंपनी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम में इस समय 363 के करीब कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से हैं। इनमें करीब 140 सफाई के काम में लगे हुए हैं बाकि अन्य कार्यों में लगे हुए हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का नगर निगम पर अधिक वित्तीय भार है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने इस वित्तीय भार को कम करने के लिए विभिन्न पटलों के प्रभारियों को कार्मिकों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण विभाग से 12 कार्मिकों को हटाने, भूमि अनुभाग से आठ कार्मिकों को हटाने, जोनल कार्यालयों से पांच, वर्कशॉप से पांच, कर अनुभाग से चार सहित अन्य जगहों से करीब 56 आउटसोर्स कर्मचारियों हैं।
विज्ञापन




I
I

Iअन्य विभागों में भी काम कर रहे थे कार्मिक
I



आउटसोर्स कर्मचारियों में करीब 12 ऐसे कर्मचारी थे जो कई अन्य विभागों के दफ्तरों में काम रहे थे। उन सभी का वित्तीय भार भी नगर निगम के ऊपर पड़ रहा था। पिछले लंबे समय से इन कार्मिकों को वहां लगाया गया था। नगर आयुक्त की ओर से तैयार कराई गई इस सूची में इस तरह कर्मचारी भी हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iजो लोग काम गंभीरता से नहीं कर रहे हैं, उनको हटाया जा रहा है। अनावश्यक कार्मिकों की सूची सभी पटलों से तैयार हुई है। नगर निगम की ओर से मोटे व्यय पर पार्क और चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां पर माली आदि रखे जाने हैं।
I

I-नमामी बंसल, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed