फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   557 new towers installed in the state, mobile services reach villages

Dehradun News: प्रदेश में 557 नए टावर लगाए गांवों में पहुंची मोबाइल सेवाएं

Mon, 23 Mar 2026 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
557 new towers installed in the state, mobile services reach villages
राज्यसभा सांसद भट्ट के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के संचार सेवा को लेकर संसद में पूछे सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि लगभग शत प्रतिशत गांव 4जी कनेक्टिविटी से जुड़ने के साथ एक तिहाई गांवों में 5जी नेटवर्क स्थापित हो गया है।

संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने बताया कि सरकार ने डिजिटल भारत निधि के माध्यम से पर्वतीय और सीमावर्ती गांवों में 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल परियोजनाओं को मंजूर किया। 28 फरवरी 2026 तक परियोजनाओं के माध्यम से 557 टावरों को चालू कर उत्तराखंड के 1,231 गांवों में 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। वहीं राज्य के 16,456 गांवों में से 16,305 गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध हैं। प्रदेश के 4,729 गांवों में 5जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए भारतनेट परियोजना को प्रदेश में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया है। 28 फरवरी तक उत्तराखंड की 1,993 ग्राम पंचायतों सहित देश की 2,14,921 ग्राम पंचायतों को सेवा प्रदान करने के लिए तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed