{"_id":"5b05ce614f1c1bd7408b75a3","slug":"41527107169-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाने से बीएसएनएल का केबल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाने से बीएसएनएल का केबल जला
Updated Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सहस्त्रधारा स्थित द्रोण वाटिका के पास कूड़ा जलाने से मंगलवार रात बीएसएनएल का केबल जल गया। इससे बुधवार दिनभर बैंकों, एटीएम में कनेक्टिविटी ठप होने से ग्राहक परेशान रहे। वहीं लैंड लाइन सेवा से जुड़े क्षेत्र के करीब 600 उपभोक्ता संपर्क से कटे रहे।
जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा स्थित द्रोण वाटिका के पास मंगलवार रात किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी। इसके कारण पास से गुजरे बीएसएनएल के केबल में आग लग गई। केबल जलने की वजह से आईटी पार्क, गोविंद नगर, अमन विहार, डांडा लखांद क्षेत्र के उपभोक्ताओं की लैंडलाइन और ब्राडबैंड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। इसका बुधवार को दिन में बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ा। इंटरनेट सुविधा ठप होने से क्षेत्र की केनरा बैंक, स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक, अरबन कोऑपरेटिव बैंक समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में पूरे दिन काम नहीं हो सका। इसके चलते बैंक और सरकारी कार्यालयों में पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि कुछ बैंकों में इंटरलिंक के जरिए लेनदेन हुआ। बीएसएनएल अधिकारी लैंडलाइन सेवा तीन दिनों के भीतर ठीक होने का दावा कर रहे हैं। वहीं संचार सेवा ठप होने से तीन दिनों में 50 हजार रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
---
बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता कमलेश कुमार का कहना है कि सहस्त्रधारा रोड पर केबल जलने के कारण मंगलवार देर रात से संचार सेवा और कनेक्टिविटी बाधित हो गई है। लाइन को बदलने का काम किया जा रहा है, लेकिन लाइन नाले में होने के चलते स्थिति समान्य होने में लगभग तीन दिनों तक उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ेगा।