फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से पहाड़ और मैदान में चलेंगी गर्म हवाएं

आज से पहाड़ और मैदान में चलेंगी गर्म हवाएं

Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आज से पहाड़ और मैदान में चलेंगी गर्म हवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी में सूरज लगातार आग उगल रहा है। बुधवार को भी पारा 40 डिग्री के पार हो गया। इससे लोगों को दिनभर गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से पहाड़ी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से तेज धूप खिली रही। इससे सुबह से ही लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। दोपहर तक गर्मी बहुत तेज हो गई और पारा अधिकतम 40.2 डिग्री के स्तर को छू गया। इस दौरान कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं भी चलीं। स्कूल की छुट्टी के समय गर्मी और उमस बढ़ने से छोटे बच्चों को दिक्कतें हुई। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिली। वहीं, रायपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर बाद तेज सतही हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के आसार बहुत ज्यादा नहीं है। 28 मई के बाद मौसम में बदलाव के बाद दो दिन अच्छी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों-बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
तेज गर्मी और गर्म हवाओं से बचाव न करने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक से स्थिति बिगड़ भी सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। धूप में बाहर निकलने से परहेज करें। बहुत जरूरी होने पर सिर व शरीर को ढककर घर से निकलें। ज्यादा गर्म जगह और धूप में खड़े होने से बचें। गर्म हवा से भी खुद का बचाव करें।

न होने दें पानी की कमी
तेज गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी से परेशानी हो सकती है। शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पिएं। इसके अलावा नियमित तौर पर तरल पदार्थ लेते रहें। नींबू पानी, छाछ के साथ ही फलों का जूस पीना फायदेमंद होता है। बासी खाना कतई न खाएं, अधिक और गरिष्ठ भोजन करने से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed