फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30-35 हजार रुपये महंगी हुई हज यात्रा

30-35 हजार रुपये महंगी हुई हज यात्रा

Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
30-35 हजार रुपये महंगी हुई हज यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

हज यात्रा 30 से 35 हजार रुपये महंगी हो गई है। इसके पीछे रुपये के अवमूल्यन के साथ ही जीएसटी, सब्सिडी खत्म करने को वजह माना जा रहा है। दूसरी ओर, 35 हज यात्रियों ने लॉटरी से चयन होने के बावजूद पैसे का इंतजाम न होने की वजह से हज यात्रा छोड़ दी है। वहीं हज यात्रा छोड़ने वालों के स्थान पर दूसरों को मौका दिया गया है।
राज्य हज समिति के टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को हज यात्रा की महंगाई का मुद्दा भी छाया रहा। यात्रा के लिए चयनित लोगों का कहना था कि इस बार हज यात्रा की राह ज्यादा खर्च की वजह से मुश्किल हो गई है। हज समिति के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद के मुताबिक, सभी हज यात्रियों ने पूरा भुगतान कर दिया था। इस बीच रुपये का अवमूल्यन हो गया। इस वजह से निर्देश मिले थे कि कुछ पैसा और जमा कराया जाएगा। लिहाजा, सभी हज यात्रियों ने आठ-आठ हजार रुपये अतिरिक्त जमा कराए हैं। इसके अलावा अभी तक हज यात्रा पर 14 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगता था जो कि अब जीएसटी आने के बाद 18 प्रतिशत हो गया है। इससे भी हज यात्रा के खर्च पर असर पड़ा है। दूसरी ओर हज यात्रा पर सब्सिडी खत्म करने से भी खर्च बढ़ गया है। कुल मिलाकर इस बार हज यात्रा 30 से 35 हजार रुपये महंगी हो गई है। इसमें अजीजिया श्रेणी के लिए हज यात्रा का कुल खर्च करीब 2.33 लाख रुपये और ग्रीन श्रेणी के लिए 2.68 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन

30 लोगों ने छोड़ी हज यात्रा
हज यात्रा के बढ़े हुए खर्च के बीच इंतजाम न होने की वजह से करीब 30 लोगों ने इस साल हज यात्रा छोड़ दी है। हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि इन सभी की जगह दूसरे प्रतीक्षारत हाजियों को मौका दे दिया गया है। इस साल 1300 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed